यूपी : सुल्तानपुर में दलित गौरव संवाद कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में क्या लिए गए अहम निर्णय.. जानिए..
काशीराम के परिनिवारण दिवस से स्वाभिमान के वास्ते.. संविधान के रास्ते, नारे के साथ दलित गौरव संवाद कार्यक्रम होगा आयोजित..

सुल्तानपुर/प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 9 अक्टूबर से काशीराम के परिनिवारण दिवस से स्वाभिमान के वास्ते.. संविधान के रास्ते, नारे के साथ दलित गौरव संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। इसके संबंध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीश खा की मौजूदगी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को सशक्त और सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अनुसूचित समाज के नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।बैठक के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि प्रथम चरण में मीडिया व आम जनमानस में कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी साझा की गई,दूसरे चरण में पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं द्वारा दलित समाज से आने वाले डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक,समाजसेवी,प्रधान क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वर्तमान और पूर्व सदस्यों के दलित अधिकार पत्र भरे जायेंगे। तीसरे चरण में प्रत्येक विधानसभा में पूर्व प्रत्याशी व ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा अपने विधानसभा के दलित गांव में 10 रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा,जिसमें प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित मांग पत्र भरवाये जाएंगे,जिन दलित बस्तियों में रात्रि चौपाल आयोजित होगी, उस बस्ती के आयोजक को लोकसभा स्तर पर बन रहे कोर ग्रुप में शामिल किया जाएगा।
प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीस खा ने बताया कि चौथे चरण में चौपाल पूर्ण होते ही लोकसभा स्तर पर बैठक कर कोर ग्रुप का गठन करने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 मंडलों में होने वाली पदयात्रा में सुल्तानपुर की अगुवाई एवं दलित कांग्रेस नेताओं के सहयोग से ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरंभ से ही देश के संविधान और दलितों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। इसी प्रतिबुद्धता की कड़ी में कांग्रेस दलित गौरव संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी,पूर्व प्रत्याशी कादीपुर कुमारी निकलेश सरोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयपाल, विनोद राणा,रामकुमारी, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी आदि नेताओ ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस मौके पर एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी फिरोज अहमद, वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता नफीस फारुकी, लक्ष्मीकांत मिश्र,कृष्ण कुमार मिश्र मुन्नू,योगेश सिंह,नितिन मिश्रा,अरशद पवार,राहुल त्रिपाठी,राजेश तिवारी,काली सहाय सिंह,पवन मिश्रा कटांवा, सुब्रत सिंह सनी,तेज बहादुर पाठक,मिर्जा अकरम बेग, कमर खान,अमोल बाजपेई,दिग्विजय सिंह पंकज,पवन मिश्रा नन्हे, जफीर अहमद,योगेश पाण्डेय लालता पाठक,रेनू श्रीवास्तव, राम बहादुर यादव ,राजेश ओझा, ओमप्रकाश त्रिपाठी चौटाला, अनवर अहमद अंसारी विश्वनाथ मिश्र मनोज कुमार तिवारी नंदलाल मोर्य विभु पांडे मोहम्मद ईशान खान चंद्रभान सिंह इमरान मोनू अतिउल्ला अंसारी मो इमरान खान (मीडिया प्रभारी), देवेंद्र तिवारी,छोटेलाल प्रजापति, दयाशंकर दुबे,सिराज अहमद, ममनून आलम, आदि लोग मौजूद रहे।