यूपी : सुल्तानपुर में डाला छठ के पर्व को बनाएंगे ऐतिहासिक : प्रवीण कुमार अग्रवाल

नगर पालिका अध्यक्ष के साथ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐतिहासिक सीताकुंड घाट का लिया जायजा..दिये आवश्यक दिशा निर्देश..

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ दीपावली पर्व के बाद आने वाले डाला छठ पर्व की धूम है,जिसके मद्देनजर आज जिले के ऐतिहासिक सीताकुंड घाट पर स्वर्णकार समाज के लोगों की मौजूदगी में तैयारियों का जायजा लेने नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल,ए डी एम प्रशासन पंकज सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव व एस डी एम सी पी पाठक के साथ सी ओ नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी व नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

आपको बताते चलें सीताकुंड घाट पर निरीक्षण के दौरान नगर पालिका द्वारा नदी तट के पास बनाई जा रही सीढ़ियों,साफ सफाई,बिजली व्यवस्था को और बेहतर करने का कर्मचारियों को निर्देश दिया गया,सीताकुंड घाट पर आने जाने वाले रास्तो एवं वहां बनाये जा रहे चौरा को भी देखा एवम मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस पर विचार विमर्श किया गया।

ALSO READ:  श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल

नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि घाटों की साफ सफाई कराने का कार्य वृहद रूप से जारी है,घाट पर महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए अस्थाई रूप से व्यवस्था की जाएगी,छठ पूजा को ऐतिहासिक बनाने के लिए और कई अहम निर्णय लिए भी गए हैं,नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे बताया कि छठ पूजा का पर्व पहले तो एक ही समुदाय तक ही सीमित था स्वर्णकार समाज का,पर छठ पूजा का पर्व पूरे देश के लिए बहुत बड़ा सिद्ध प्रशिद्ध पर्व है,उन्होंने बताया कि जितने भी लोग हमारे बिहार से या अन्य जगहों से रिलेटेड हैं जो सुल्तानपुर में पोस्टेड हैं,या वहां से आये हुए हैं,सारे लोग मिलकर इस पर्व को मनाते हैं,आने वाली 19 तारीख को घाट पर नगर से महिलाओं का आने का सिलसिला शुरू हो जाता है,जिसमे घाट पर कम से कम 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ हो जाती है,महिलाएं लगातार 36 घंटे निराजल व्रत रखकर 20 तारीख को सुबह उगते सूरज को अर्घ देकर अपना व्रत खोलेंगीं, महिलाओं के साथ साथ बीसों हजार श्रद्धालु यहां छठ माई का प्रसाद लेने आते हैं।इन सब चीजों को देखते हुए पालिका प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं,आने वाली 19 तारीख को सीताकुंड घाट छठ पूजा के लिए पूर्ण रूप से तैयार मिलेगा,आपको बताते चलें सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

ALSO READ:  श्री कुबेर जी ज्यैष्ठ पूजा...श्री बदरीनाथ धाम से कुशल क्षेम जानने बामणी पहुंचे श्री कुबेर जी

ए डी एम प्रशासन ने बताया कि घाट पर चार पहिया वाहन व तीन पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा,इन्हें सीताकुंड घाट के मुख्य द्वार पर ही पार्किंग करा कर व्यवस्था को सुनिश्चित कराई जाएगी,साथ ही ये भी बताया कि छठ पूजा के दौरान विद्दुत आपूर्ति पूरी तरह होती रहे इसको सुनिश्चित कराया जाएगा।

 

 

सीताकुंड घाट के निरीक्षण के दौरान स्वर्णकार समाज के संरक्षक मुन्ना सोनी,अध्यक्ष राजकुमार सोनी,महामंत्री बिनोद सोनी,पुर्व सभासद भरत जी सोनी मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English