यूपी : न्यायालय के आदेश के बावजूद पीड़ित को नही मिल रहा अपनी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा..  डरा व सहमा पीड़ित बोला..देवरिया कांड से सबक नही ले रहा सुल्तानपुर जिला प्रशासन..

नवनिर्मित दीवाल को दबंगों ने ढहाया.. पीड़ित न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पीड़ित विजय की माने तो अभी हाल ही में हुए देवरिया कांड से सुल्तानपुर जिला प्रशासन सबक नही ले रहा है,अपनी पुस्तैनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए पीड़ित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के कार्यालय पर चक्कर काटते काटते हैरान व परेशान हो चुका है,न्यायालय के आदेश के बावजूद पीड़ित द्वारा अपनी पुश्तैनी जमीन पर निर्माण करवाने पर गांव के दबंगों द्वारा निर्माण को ढहा दिया जा रहा है।

पीड़ित विजय का कहना है की मामले में मुकदमा 28 सालों से चल रहा था 28 साल बाद जब न्यायालय ने हमारे पक्ष में आदेश किया और हम मुकदमा जीते तो राजस्व टीम ने जाकर उस जमीन को खाली करवाया,और विपक्षी को टीम ने आदेश दिया कि अब आप यहां पर कुछ मत करिएगा फिर भी विपक्षी ने दुबारा कब्जा कर लिया था,फिर दुबारा भी पुलिस ने कब्जे से खाली करवाया था,उसके बाद हम लोग अपने गिरे हुए मकान का निर्माण कार्य करवा रहे थे,तब पहले तो कोतवाल साहब ने अवरोध उत्तपन्न किया तो हम अपना सारा कागज दिखाया,दूसरे दिन हमने फिर से अपनी जमीन पर निर्माण करवाना शुरू किया तो जयसिंहपुर एस डी एम वंदना पाण्डेय ने कहा कि मैं इसको जाँच के तहत रोक रही हूँ,और जाँच करीब एक महीने तक चली,जाँच पूरी होने के बाद जब मैं एस डी एम से मिला उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से कोई प्रॉब्लम नही है आप अपना निर्माण कार्य करवा सकते हैं,जब एस डी एम के कहने पर हमारा परिवार अपनी जमीन पर निर्माण करवाना शुरू किया तो विरोधी लगभग 25 से 30 की संख्या में आकर हम लोगों के ऊपर हमला कर दिया और हमारे परिवार द्वारा कराए जा रहे निर्माण (दीवाल) को ढहा दिया,सूचना पर मामले में पुलिस ने पिंटू वर्मा नाम के व्यक्ति को पकड़ कर थाने ले गई पर आधे घंटे में ही छोड़ दिया गया।

ALSO READ:  UK : पानी का गुब्बारा फैंकने पर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस FIR दर्ज

आपको बता दें जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा कस्बे के पीड़ित विजय कुमार ने बताया की उसकी पुस्तैनी जमीन पर बने नवीनतम दीवाल को रामपुर निवासी मनोरम,त्रिलोकी,केदार वर्मा ने दबंगों को बुलवा कर गिरा दिया जब इसकी सूचना जयसिंहपुर कोतवाली और क्षेत्राधिकारी को दिया तो पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन आरोपियों पर कोई कार्यवाही नही की फिलहाल पीड़ित ने बताया की इन सभी के ऊपर कई मुकदमे पहले से दर्ज है लेकिन इलाके की पुलिस कोई भी कार्यवाही नही कर रही जबकि जमीन का सारा कागज हमारे पास है बावजूद न्याय के लिए डीएम और एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा हूँ।

पीड़ित के अनुसार विरोधी पक्ष से पूरे मामले में त्रिलोकी वर्मा,केदार वर्मा,आशीष वर्मा,पिंटू वर्मा,रवि वर्मा इंवालब हैं,इन लोगो ने हम लोगों को मौके पर मारा पीटा और हमारा मोबाईल भी छीन लिया जिसका इन पर मुकदमा भी दर्ज हुआ यही नही इन सब के ऊपर पहले से सात सात मुकदमे दर्ज हैं,फिर भी आज तक न ही कोई कार्यवाही हुई और न ही कोई पूँछने गया कि ये दीवाल क्यों गिराई गई,जबकि मैं इस मामले पर जिले के कप्तान से तीन बार मिल चुका हूँ कप्तान साहब ने कोतवाल को फोन भी किया था पर कोतवाल साहब ने हमारी कोई सुनवाई नही की।जिले की डी एम से मिलकर मामले को अवगत कराया तो डी एम ने एस डी एम से रिपोर्ट मांगी पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है,पीड़ित का कहना है कि न्यायालय का आदेश हमारे पक्ष में होने के बावजूद मैं अपना निर्माण नही करवा पा रहा हूँ,अगर अभी मैं फिर से निर्माण कराने जाऊं तो विपक्षी अपराधी किस्म के हैं हर वक्त 50 से 60 लोग रहते हैं कहीं देवरिया जैसा कांड दुबारा यहाँ भी न घटित हो इसलिए मैं प्रशासन से माँग करता हूँ कि हमको न्याय दिलाया जाय।

ALSO READ:  UK : चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English