यूपी : पढ़िए..सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में क्या किया…

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हुआ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में जोरदार स्वागत..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत के लिए सुल्तानपुर में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में जनपद के सभी ब्लॉकों से आए भारी संख्या में कांग्रेसी पयागीपुर बाईपास पर 400 केवी गेस्ट हाउस के सामने एकत्रित हुए।आपको बताते चलें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने वाराणसी (काशी) से बाई रोड हजारों से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए। पूर्वांचल के क्रांतिकारी जन नेता एवं कांग्रेस के नवागत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सुल्तानपुर के कांग्रेसी अपने बीच में पाकर खुशी से लवरेज हो गए, लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गाड़ियों का काफिला सुल्तानपुर सीमा में प्रवेश करते ही कुछ समय के लिए ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया था,इस अवसर पर पूर्व मंत्री मोईद अहमद और बड़ी संख्या में कॉंग्रेस के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ:  ऋषिकेश : नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत हुआ कांग्रेस भवन में

 

 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही जनपद के पयागीपुर बाईपास पहुंचा जनपद के कांग्रेसी उत्साह पूर्वक कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, अजय राय जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद आदि नारों की सदाएं गूंज उठी। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीस खा, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी आदि कांग्रेसियों ने फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया

ALSO READ:  ऋषिकेश में उक्रांद (UKD) की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में ३६ बिंदु आधारित प्रस्ताव पारित हुए, जानें

Related Articles

हिन्दी English