यूपी : सुल्तानपुर में चित्रगुप्त धाम पर सामूहिक कलम पूजन के साथ कौन कौन से होंगे विधिक कार्यक्रम.. जानिए..
कार्यक्रम के लिए पदाधिकारी कर रहे घर घर सम्पर्क..दे रहे आमंत्रण..

खबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से है जहाँ चित्रगुप्त धाम पर सामूहिक कलम पूजन व सम्मान समारोह 15 नवम्बर को होगा। इस अवसर पर विशिष्ट व वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया जायेगा।
आपको बताते चलें सीताकुंड स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर पर कायस्थों द्वारा किए जाने वाले सामूहिक कलम पूजन की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। जन संपर्क का कार्य तीव्र गति से चल रहा है,कार्यक्रम के लिए बनाई गई आयोजन समिति के सदस्य लोगों के घर घर जाकर आमंत्रण दे रहे हैं। विगत वर्षों की भांति इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के साथ हवन पूजन के बाद कार्यक्रम में आमंत्रित सभी के लिए प्रसाद के अलावा सहभोज की भी व्यवस्था की जा रही है। इसमें सर्व समाज के लोगो को आमंत्रित किया जा रहा है तथा समाज के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ और विशिष्ठ जनों का चयन भी किया किया गया है।