यूपी : जानिए..किसने और क्यों.. राहुल गाँधी के पुतले को फूँका और पैरों से रौंदकर किया अपने गुस्से का इजहार..

सुल्तानपुर की सड़कों पर लगे राहुल गाँधी मुर्दाबाद के नारे.. भाजपा किसान मोर्चा ने किया अपने गुस्से का इजहार..

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने गुस्से का इजहार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की सड़कों पर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं, आपको बताते चलें कलेक्ट्रेट गेट पहुंचकर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया इसके बाद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी के पुतले को पैरों से रौंदा और अपने गुस्से का इजहार किया।बता दें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला व भाजपा किसान मोर्चा के जिलामहामंत्री धर्मेन्द्र द्विवेदी की अगुवाई में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए। नगर पालिका से कलेक्ट्रेट पहुंचने के दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। उपराष्ट्रपति के खिलाफ दिए गए बयान की निंदा करते हुए आक्रोश जाहिर किया गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पुतला दहन के दौरान पुलिस सर्वथा नदारद रही। अफरातफरी के माहौल के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतले को पैरों तले रौंदा और गुस्से का इजहार किया।इस मौके पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेन्द्र द्विवेदी, अवधेश कुमार पांडेय,राजीव कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,मोहित साहू,संजीव कुमार सिंह,चिरंजीवी मिश्र उर्फ मोंटी मिश्रा समिति अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English