यूपी : सुल्तानपुर में आजाद समाज सेवा समिति का 28 वां वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न..जानिए..

जरूरतमंद व निराश्रित 1000 लोगों को कंबल,50 छात्राओं को साइकिल और 50 महिलाओं सिलाई मशीन का किया गया वितरण..

Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति व राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर 28 वां वार्षिकोत्सव सामाजिक संस्था आजाद समाज सेवा समिति द्वारा नगर के तिकोनिया पार्क में मनाया गया। संस्था ने ठंड से बचने के लिए एक हजार जरूरतमंदों,निराश्रितों को कंबल व जीवकोपार्जन हेतु 50 महिलाओं को सिलाई मशीन, स्कूल व कॉलेजों की जरूरत मंद 50 छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद खुदीराम बोस व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर छात्रा उर्वी सिंह द्वारा शहीद खुदीराम बोस के जीवन पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री गोपाल राय मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने सेवा के क्षेत्र में आजाद समाज सेवा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए जिले के अन्य सामाजिक संस्थाओं से अपील किया है कि वे भी अपने संस्था के माध्यम से गरीब व असहाय लोगों की मदद करते रहें,यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।वहीं संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले संभ्रांत लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ता के रूप में पूर्व विधायक अनूप संडा,वरिष्ठ साहित्यकार कमलनयन पांडे,डॉ राधेश्याम सिंह,दिल्ली सरकार में विधायक संजीव झा,पवन शर्मा, अखिलेश पति त्रिपाठी,विधायक दिलीप पांडे,शाहनवाज कादरी, शशि प्रकाश सिंह,पूर्व मंत्री डाक्टर संदीप शुक्ला सहित अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी रविंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह,पुत्री वर्तिका सिंह,आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह,व संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान,कोषाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे,दिलीप सिंह,विजय यादव,मकसूद अंसारी,ओम प्रकाश गौड़, डॉक्टर आशीष द्विवेदी,अजय कुमार सिंह,गिरीश तिवारी उर्फ बबलू,सुरेश सोनी, मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह,विनीत गुप्ता (बिल्लू),जीडी पांडे,बबलू सिंह प्रधान, मयंक पांडे, इमरान खान (इम्मू), मशूद अहमद, मोहम्मद अहमद, संस्था के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।

Related Articles

हिन्दी English