यूपी : सुल्तानपुर आगमन पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष का घासीगंज व गभड़िया क्षेत्र के साथ साथ जिले भर में हुआ भव्य स्वागत..

वोटर अभियान में हर दहलीज, कैम्पस तथा चौपालों तक पहुंचेगी भाजपा : दिलीप सिंह पटेल

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ मिशन- 2024 को लेकर भाजपा का पूरा फोकस पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं पर है। इसके साथ साथ पार्टी आधी आबादी पर भी फोकस करेगी। भाजपा अब नए मतदाता बनवाने और फर्जी व बोगस वोटरों को हटवाने की मुहिम चलाएगी। यह बातें काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने मंगलवार को भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित वोटर महाभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा हर बूथ पर 100 नए वोट बढ़वाने और 25 गलत वोटों को कटवाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा पार्टी वोटर महाभियान के तहत हर दहलीज ,प्रत्येक कैम्पस तथा प्रत्येक चौपाल पर पहुंचेगी। 1जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूरे करने वाले हर युवा व महिला को वोटर बनाना है।कार्यशाला में अभियान का विस्तृत रोडमैप तय किया गया।इस तरह पार्टी की तकरीबन हर वोटों पर पैनी नजर होगी।27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित होगा।29 को मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बूथ समिति वोटर लिस्ट का वाचन करेगी।दिलीप सिंह पटेल ने आगे बताया कि 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तथा 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक घर-घर संपर्क का विशेष अभियान चलाकर पार्टी एक-एक मतदाता तक पहुंचेगी।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि का गदा व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी,कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेंगे।सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का सांसद के प्रयास से महिला समूह द्वारा तैयार किए गए धोपाप ब्रांड के उत्पादों का गुच्छ भेट कर स्वागत किया।धन्यवाद प्रस्ताव जिला महामंत्री संदीप सिंह,वृत्त निवेदन घनश्याम चौहान व संचालन जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल ने किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के वाराणसी से ढखवा पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगवाई में पार्टी पदाधिकारी व नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बिजेथुआ महावीरन पर बजरंगबली का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष का सूरापुर, करौंदीकला, कादीपुर,दियरा, बरौसा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष का मोतीगरपुर में आनंद द्विवेदी व विनोद सिंह तथा टाटियानगर में सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,विजय त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी, शशीकांत पाण्डे, ब्लॉक प्रमुख नवनीत सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।नगर क्षेत्र में पहुँचने पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल का घासीगंज व गभड़िया क्षेत्र स्थित गभड़िया पुलिस चौकी पर भी बहुत ही भव्य स्वागत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया।कार्यशाला में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे,विधायक सीताराम वर्मा,राज बाबू उपाध्याय,डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीन कुमार अग्रवाल,सुमन सिंह,आनन्द जायसवाल,धर्मेंद्र कुमार सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुखगण, मंडल प्रभारीगण, मंडल अध्यक्षगण और मतदाता महा अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English