यूपी : केंद्रीय मंत्री/सांसद स्मृति इरानी की पहल पर काशी चला किसान यात्रा की हुई शुरूआत..

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

ख़बर शेयर करें -

सुल्तानपुर/अमेठी- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी की नई तकनीकी जानकारी मुहैया करवाने के लिए काशी की यात्रा पर भेज रही हैं। जगदीशपुर विधानसभा के हलियापुर मंडल भाजपा कार्यालय से काशी चला किसान यात्रा की शुरूआत केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान किसानों को तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर विजय गुप्ता व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने सम्मानित किया और लन्च पैकेट देकर काशी के लिए रवाना किया।सांसद स्मृति इरानी ने जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनों से मुलाकात के बीच किसानों की तरक्की के लिए नई-नई तकनीकी जानकारी दिलवाने की बात कही थी। काशी में यात्रा पर गए किसानो को प्राकृतिक खेती,पशुपालन,मत्स्य पालन के साथ ही खेती किसानी की नई-नई तकनीकी का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। काशी में किसानों को साथ ही भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन का सौभाग्य भी मिलेगा।इस मौके पर विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र सिंह,पूर्व प्रमुख रविन्द्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सुधांशू शुक्ल,राकेश त्रिपाठी,राम प्रसाद मिश्र,राजू सिंह, विषुव मिश्र, दयाशंकर यादव,भाजपा नेता हिन्देश सिंह,हलियापुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, राकेश विक्रम सिंह समेत सैकड़ो लोग व किसान मौजूद रहे।

ALSO READ:  गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प कलश यात्रा...त्रिवेणी घाट पर संत महात्माओं ने यात्रा से पूर्व दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति के लिए किया गया विशेष अनुष्ठान दी गई श्रद्धांजलि

Related Articles

हिन्दी English