हरिद्वार : कांवड़ मेला-2025 के अंतर्गत SDRF द्वारा 10 श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार :   दिनांक 13 जुलाई 2025 को कांवड़ मेला-2025 के अंतर्गत हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट पर ड्यूटी में तैनात राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड की डीप डाइविंग टीम द्वारा अलग-अलग घटनाओं में कुल 10 श्रद्धालुओं को गंगा नदी में डूबने से सफलतापूर्वक बचाया गया।
बचाए गए श्रद्धालुओं का विवरण निम्नलिखित है:
1. इशांत पुत्र हरपाल सिंह, उम्र-18 वर्ष, निवासी अम्बाला, हरियाणा
2. शेर सिंह पुत्र कालीचरण, उम्र-14 वर्ष, निवासी सोनीपत, हरियाणा
3. सत्यम पुत्र मनरिका, उम्र-19 वर्ष, निवासी सेक्टर-59, नोएडा, उत्तर प्रदेश
4. वंश पुत्र मनोज, उम्र-20 वर्ष, निवासी अम्बाला, हरियाणा
5. आकाश पुत्र हाकिम, उम्र-19 वर्ष, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा
6. शंभू पुत्र मोहन सिंह, उम्र-20 वर्ष, निवासी सागरपुर, दिल्ली
7. नितिन पुत्र अवतार सिंह, उम्र-18 वर्ष, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा
8. विजय पुत्र रामकिशोर, उम्र-19 वर्ष, निवासी ठाकुरद्वारा, उत्तर प्रदेश
9. आशीष पुत्र पवन, उम्र-25 वर्ष, निवासी गुरुग्राम, हरियाणा
10. सारथी वर्मा पुत्र राहुल वर्मा, उम्र-11 वर्ष, निवासी रामपुरी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी व्यक्तियों को सुरक्षित किनारे लाकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया। SDRF की सतर्कता व कुशलता से संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए अमूल्य जनजीवन की रक्षा की गई।
रेस्क्यू टीम में शामिल  SDRF की टीम:
उपनिरीक्षक पंकज खरोला, ADDSI प्रविंद्र धस्माना, HCविजय, Constable नीतेश, अनिल, सुरेश मालसी कविंद्र, प्रकाश, शिवम्।

Related Articles

हिन्दी English