UK : पीजी कॉलेज ऋषिकेश में अंतर महाविद्यालयी खो-खो महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का सफल आयोजन

ऋषिकेश: श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत आज दिनांक 27/03/2026 को पंडित ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर में अंतर महाविद्यालयी खो-खो महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की कुल आठ टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, एस एम जे एन महाविद्यालय हरिद्वार सहित मेजबान परिसर की टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में पंडित ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर की टीम विजेता रही, जबकि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की टीम उपविजेता घोषित हुई।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महंत हेग्रेवानंद महाराज (राजीव लोचन आश्रम एवं ब्रह्म पुरी आश्रम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व विभाग अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा प्रोफेसर जगदीश बिष्ट जी ने खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतिभागी करने को उत्साहित किया, परिसर के निदेशक प्रोफेसर महावीर सिंह रावत द्वारा सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर सावधान किया गया इस अवसर पर शारीरिक शिक्ष शिक्षक पुष्कर गौड, डीन आर्ट प्रोफेसर प्रशांत सिंह रावत डीन साइंस प्रोफेसर शांति प्रसाद सती, मुख्य संस्था प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर हेमलता मिश्रा, प्रोफेसर अधीर कुमार, प्रोफेसर संगीता मिश्रा, प्रोफेसर बी ऐन गुप्ता, प्रोफेसर चतर सिंह नेगी प्रोफेसर राकेश जोशी, प्रोफेसर सरमन आर्य प्रोफेसर ऐन के शर्मा प्रोफेसर मनोज यादव, विभिन्न महाविद्यालयों से आए हुए टीम मैनेजर टीम कोच तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं दर्शक उपस्थित रहे। समापन समारोह के अवसर पर परिसर निदेशक एवं विभाग अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई.




