उत्तराखण्ड पुलिस की SI नीरजा यादव को चुना गया संयुक्त राष्ट्र शान्ति मिशन में शांति सेना की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस की उपनिरीक्षक नीरजा यादव को चुना गया संयुक्त राष्ट्र शान्ति मिशन में शांति सेना की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर

उपनिरीक्षक नीरजा यादव को विगत वर्ष अगस्त, 2022 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए चुना गया था। वह अपराध अनुसंधान विभाग (सीबीसीआईडी) में तैनात थी। उन्हें दक्षिण सुडान के लिए चुना किया गया। जहां योग्यता आधारित परीक्षा और साक्षात्कार देने के उपरान्त 28 देशों के पुलिस अधिकारियों में से उन्हें दक्षिण सूडान के रुमबेक झील राज्य की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर चुना गया।

ALSO READ:  UK : जिला प्रशासन ने विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा  

यूएन मिशन को लोगों की भलाई के लिए तैयार किया गया है। यह विवादित एरिया में जाकर लोगों की मदद करते हैं, जहां पर लोगों की भलाई के लिए काम किया जाता है। मिशन के तहत सभी देश मिलकर काम करते हैं।

ALSO READ:  UK :दूल्हा बाजार में दिन दहाड़े युवती की धारधार हथियार से हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

उपनिरीक्षक नीरजा यादव ने इससे पूर्व वर्ष 2013-14 में अपना पहला यूएन मिशन साइप्रस देश में पूरा किया था, जहां वह पेट्रोल लीडर थीं। नीरजा को मिशन में सराहनीय सेवा के लिए 03 संयुक्त राष्ट्र पदकों से भी सम्मानित किया गया है।

Related Articles

हिन्दी English