यूपी : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सुल्तानपुर में भाजपा किसान मोर्चा की अहम बैठक जिला कार्यालय पर हुई सम्पन्न..बैठक में पहुँचे प्रदेश मंत्री सुरेश मौर्य..जानिए..
आगामी लोकसभा चुनाव में 80 में 80 सीटें जीतने जा रही भाजपा : प्रदेश मंत्री सुरेश मौर्य

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की सुल्तानपुर जिले में जिला कार्यालय पर आज एक कार्यकारी बैठक सम्पन्न हुई,जिसके अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिए गए दो कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि बतौर प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी किसान मोर्चा सुरेश मौर्य के साथ जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ आर ए वर्मा व अरुण जायसवाल जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा व सभी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा उपस्थित रहे,बैठक का संचालन धर्मेन्द्र द्विवेदी जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा ने किया,प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी किसान मोर्चा सुरेश मौर्य जिनके देख रेख व निगरानी में भाजपा किसान मोर्चा के सारे कार्यक्रम सम्पन्न होने हैं,ऐसे मुख्य अतिथि को अपने सम्मुख पाकर किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने मुख्य अतिथि का भव्य व जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी किसान मोर्चा सुरेश मौर्य ने बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को बताते हुए कहा कि किसान मोर्चा का पहला कार्यक्रम ग्राम परिक्रमा यात्रा है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं सभी पदाधिकारियों को जिले के हर गाँव मे जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ पाए हुए लाभार्थियों व हर एक ग्रामीणों से मिलना है,लाभार्थियों,ग्रामीणों से मिलकर के उनकी समस्याओं को जानना है व उनसे राय लेना है,इसके साथ साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जितनी योजनाएं हैं वो गाँव क्षेत्र के हर एक लाभार्थियों को बताना है,व ऐसे लाभार्थी जो योजना के पात्र हैं और योजना का लाभ नही मिल पाया है या लाभ पाने से वंचित रह गए हैं उनको लाभ दिलाने का प्रयास करना है।
कार्यक्रम में आगे मण्डल स्तर पर मण्डल कार्य समिति कार्यशाला लगाना शुनिश्चित हुआ है जो कल यानी 4 फरवरी से 5 फरवरी तक सम्पन्न करानी है जिसमे मंडल पदाधिकारी किसान मोर्चा भाजपा की उपस्थिति अनिवार्य होगी।बैठक में क्षेत्र के सभी लाभार्थी किसानों व क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों को बुलाना है उनको बताना है कि वो किस तरह से भारतीय जनता पार्टी का सपोर्ट कर सकते हैं,बैठक में ये भी जानने का प्रयास करना है कि कोई लाभार्थी अगर 18 वर्ष से ऊपर है और उसका नाम वोटर लिस्ट में किसी कारण बस नही चढ़ पाया है तो उसका नाम चढ़वाने का प्रयास किया जाए।
प्रदेश मंत्री ने आगे बताया गया कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम अंतर्गत किसान मोर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन होना है जो बहुत ही वृहत रूप में होना है इसमें किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष और महामंत्री व मंडल पदाधिकारियों को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने के लिए तैयार रहना है।
बैठक में मुख्य रूप से तीर्थ राज सिंह,मनोज गोस्वामी, अंकित, कृपा शंकर मिश्रा,दुष्यंत चतुर्वेदी, चंदभान उपाध्याय, विवेकानंद उपाध्याय, राजेन्द्र रूपेश,राम प्रकाश वर्मा,दीपांकुश चित्रांश, धर्मेन्द्र तिवारी,राघवेंद्र पाण्डेय, जंग बहादुर सिंह,डॉ सुभाष गौतम,अभिषेक पाण्डेय,अशोक कुमार वर्मा,दीपक भार्गव,सवेंद्र प्रजापति,रामापति मौर्य, राजेश निषाद, धर्मेन्द्र पाण्डेय,ओम पाण्डेय, संजीव तिवारी, गुड्डू पाण्डेय, अभिमन्यु चतुर्वेदी, राजेश वर्मा, कमल नयन त्रिपाठी, लालेंद्र सिंह, विनोद सिंह, राजीव सिंह,जय बहादुर सिंह,राकेश मिश्रा,नीरज शर्मा, संजय दास,जय कुमार मिश्रा, जनार्दन द्विवेदी,विनोद मिश्रा के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



