ऋषिकेश :चारु माथुर कोठारी का राज्य मंत्री (दर्जा) बनने पर राज्य आन्दोलनकारियों ने किया स्वागत सम्मान

ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक नगर निगम परिसर ऋषिकेश शहीद स्मारक भवन में बैठक आयोजित की गई, बैठक में कई दिनों पर चर्चा भी हुई तथा बैठक में उत्तराखंड सरकार में राज्य निर्माण आन्दोलनकारी सम्मान परिषद में उपाध्यक्ष चारू कोठारी का सम्मान किया गया. उन्हें परिषद का उपाध्यक्ष बनने पर राज्य निर्माण सेनानियों ने उनका भव्य स्वागत किया. 

स्वागत के दौरान चारू कोठारी नए राज्य निर्माण सेनानियों को विश्वास दिलाया जिन राज्य आंदोलन कार्यों की शहादतों की बदौलत उत्तराखंड का निर्माण हुआ उसे भुलाया नहीं जा सकता. अभी उनके सपनों का राज्य बना बाकी है. उन्होंने यह भी कहा कि हम उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे. राज्य आंदोलनकारी की मांगों पर सरकार से विचार विमर्शित करने के उपरांत सही निर्णय लिया जाएगा. तथा वंचित आंदोलनकारी को उनका हक दिलाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि बहुत सारे राज्य आंदोलनकारी उम्र के आखिरी पड़ाव पर है. उनका पूरा विशेष ध्यान रखा जाएगा. चिह्ननी करण की प्रक्रिया को शिथिल करते हुए अधिक से अधिक लोगों का चिह्ननी करण करवाया जाएगा. मैं सभी राज्य आंदोलन कार्यों की मांगों को पूरा करने में पूरी कोशिश रहेगी. बैठक में मुख्य रूप से समिति के प्रदेश अध्यक्ष डी एस गुसाईं बलवीर सिंह नेगी गंभीर सिंह मेवाड़ चंदन सिंह पवार राजेंद्र कोठारी युद्धवीर सिंह चौहान रमेश रतूड़ी शैलेंद्र सेमवाल नवीन मैथानी बेताल सिंह धनाई महादेव रागड महेंद्र बिष्ट प्रेम सिंह रावत हरि सिंह नेगी राजपाल रावत आशुतोष डंगवाल रामेश्वरी चौहान लक्ष्मी बुडाकोटी शीला ध्यान जयंती नेगी शकुंतला नेगी चैता कंडवाल रविंदर कौर यशोदा नेगी विशेश्वरी मनोरी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन डी एस गुसाईं ने किया.



