ऋषिकेश : किड्ज़ी ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में खेल दिवस हुआ आयोजित

ऋषिकेश : किड्ज़ी ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 2 से 7–8 वर्ष तक के बच्चों ने कराटे, योग, परेड एवं विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के अनुशासित व ऊर्जावान प्रदर्शन से अभिभावक अत्यंत प्रसन्न नजर आए। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि शारीरिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के समान ही आवश्यक हैं। कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधन श्री बिपिन कोठारी एवं सीमा कोठारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा मिश्रा एवं श्री मुकेश कंसवाल उपस्थित रहे।



