ऋषिकेश : श्यामपुर के खदरी में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विशेष आयोजन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: व्यास पीठ पर विराजमान वैष्णवाचार्य पंडित शिव स्वरूप नौटियाल द्वारा खदरी, श्यामपुर में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विशेष आयोजन किया जा रहा है।व्यास पण्डित शिव स्वरूप ने श्राद्ध पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि सुखदेव महाराज ने राजा परीक्षित को उनकी मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए कथा का श्रवण करवाई गई थी। जिसे सुनने के बाद राजा परीक्षित मोक्ष को प्राप्त हुआ। श्राद्ध पक्ष में ही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया जाता है जिसके बाद उनके पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है।

ALSO READ:  उत्त्तराखण्ड के 3 आईपीएस गए केंद्र प्रतिनियुक्ति में

पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने बताया श्यामपुर खदरी खड़क माफ़ के ग्रामवासियों ने अपने पितरों के निमित्त श्रीमद् भागवत का आयोजन करवाया जा रहा है। 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर को समय 3 बजे दोपहर से 6 बजे शाम तक कथा श्रवण करवाई जायेगी।

ALSO READ:  ऋषिकेश : होली मिलन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति द्वारा

Related Articles

हिन्दी English