यूपी : सुलतानपुर पुलिस का विशेष अभियान.. जनपद की सभी बैंकों व आसपास की जा रही है सघन चेकिंग

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पुलिस अधीक्षका चारु निगम के निर्देशन अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया जा रहा अभियान
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पुलिस अधीक्षका चारू निगम के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों,एटीएम और आसपास के परिसरों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।आपको बताते चले कि चेकिंग के दौरान सुरक्षा पहलुओं के मद्देनजर बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और उनके कवरेज एरिया की सूक्ष्म जांच,बैंकों में लगे अलार्म सिस्टम का परीक्षण व सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति, उनकी सक्रियता और उनके पास वैध हथियारों की जांच व बैंक परिसर के आसपास या अंदर संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों की तलाशी और उनसे पूछताछ की जा रही है।
ALSO READ:  UK : 14 IPS 6 PPS आधिकारियों के ट्रान्सफर, एसएसपी देहरादून बने प्रमेन्द्र डोबाल, अजय सिंह गए STF

Related Articles

हिन्दी English