गंगानगर ऋषिकेश में जल संस्थान का विशेष कैंप, उपभोक्ताओं को बिल में मिलेगी छूट, २२ को कैंप
ऋषिकेश: पार्षद संध्या बिष्ट गोयल एवं सामाजिक कार्यकर्ता एकांत गोयल ने जानकारी दी कि 22 मार्च को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक गंगानगर स्थित हटवाल पार्क में जल संस्थान द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।इस कैंप में उपभोक्ता मौके पर ही अपने पानी के बिल जमा कर सकेंगे। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के बिल अधिक हैं, उन्हें विशेष छूट का लाभ भी दिया जाएगा।योजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपी है।



