स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने सीएम धामी से की मुलाकात, कोटद्वार में स्थायी एसडीएम की नियुक्ति करने का आग्रह किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को संपन्न हुए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सफलतम रूप से सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए पौधा भेंट किया|
इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की| विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया| विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में स्थाई रूप से उप जिलाधिकारी की नियुक्ति पर गंभीरता पूर्वक विचार करने को लेकर बातचीत की|

ALSO READ:  UK : मुख्य सचिव  ने हर्रावला में नवनिर्मित शकुंतला रानी सरदारी लाल ओबेरॉय राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण किया

Related Articles

हिन्दी English