उत्तर प्रदेश में सपा 50 सीट जीतने वाली हैं और गठबंधन को मिला कर राज्य में गठबंधन 60 सीट जीतने जा रहा हैं : अतुल यादव

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने 62 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ी और एक सीट टीएमसी(माननीय सुश्री ममता बनर्जी जी की पार्टी)को दी गयी।समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस को 17 लोकसभा दी और कांग्रेस 17 लोकसभा सीट पर लड़ी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में 4 जून 2024 को मतगणना के दिन मतगणना में सपा 50 सीट जीतने वाली हैं और गठबंधन को मिला कर उत्तर प्रदेश में गठबंधन 60 सीट जीतने जा रहा हैं।समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सर्वाधिक लोकसभा सीट जी जीतकर देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होंगी।

ALSO READ:  ऋषिकेश में राजू उर्फ़ लारी गिरफ्तार, शराब तस्करी के आरोप में

इंडिया गठबंधन 295+ सीट लोकसभा की जीतकर देश में इंडिया गठबंधन देश में नयी सरकार बनायेगा।
उत्तराखंड़ में भी इंडिया गठबंधन तीन से चार सीट जीत रहा हैं। जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया हैं।जनता देश में नयी सरकार(इंडिया गठबंधन की सरकार)चाहती हैं।जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गण को अपना वोट दिया हैं जिससे देश में नयी सरकार बनें।इंडिया गठबंधन की।

ALSO READ:  किड्ज़ी ऋषिकेश में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन

Related Articles

हिन्दी English