सितारगंज:लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा निभायेगा सशक्त भूमिका, राजनैतिक प्रस्ताव पास : भावना मेहरा

Ad
ख़बर शेयर करें -

सितारगंज : भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति का आयोजन शनिवार को यहां मंडी सभागार में हुआ,जिसमें जिसमे केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो पर परिचर्चा करने के साथ ही राजनैतिक प्रस्ताव पास किया गया. इससे पहले दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गयी. यहां पहुचे अतिथियों का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला मुडेला ने स्वागत किया.

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व जिले की प्रभारी भावना मेहरा ने पदाधिकारियो का वृत लेने के साथ ही आगामी कार्यक्रमो की जानकारी महिला मोर्चा पदाधिकारियो को दी. कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के लिये अनेको योजनाओ का संचालन किया जा रहा है. जिसका प्रत्यक्ष लाभ अनेको महिलाओ को मिल रहा है. जिससे महिलाएं सशक्त हो रही है. जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कार्यकर्ताओ से संघटनात्मक कार्यो को पूरे मनोयोग से क्रियान्वित करने की की बात कही. प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया ने राज्य सरकार की उपलब्धियों कार्यकर्ताओ के साथ सांझा किये. उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने महिला मोर्चा के कार्यक्रमो व उनके कार्यो पर विस्तार से चर्चा करी प्रदेश सह संयोजक शैली फुटेला ने महिला मोर्चा की मजबूती की बात कही. जिलाध्यक्ष विमला मुडेला ने सभी पदाधिकारियो का आभार जताने के साथ ही पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करने की बात कही.

ALSO READ:  कांग्रेस नेताओं ने हर्षीता अरोड़ा को यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया

कार्यक्रम में महामंत्री सतीश गोयल, ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, चन्द्रकला राय, रजनी रावत, सावित्री कन्याल, सुलोचना रावत, श्वेता मिश्रा, मीना शर्मा, रेणुका चौधरी, कांति सक्सेना, लता सिंह, लीला तिवारी, जानकी तिवारी, पूनम अग्रवाल, ममता त्रिपाठी, शम्मी गुप्ता, बीना साह, मीना अरोड़ा, जानकी गोस्वामी, दया डसीला, गुरविंदर कौ, दाना भंडारी, अनिता ज्याला, गीता राठौर, माया जोशी, बीना साहू, नीता सक्सेना, संचालन महामंत्री स्वाति शर्मा व लीला बोरा ने किया।फोटो-महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा को पुष्प गुच्छ देते जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विमला मुडेला व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल।दीप प्रज्वलन करते महिला मोर्चा महामंत्री भावना मेहरा जिलाध्यक्ष विमला मुडेला व अन्य पदाधिकारी।

Related Articles

हिन्दी English