श्री केदारनाथ : बर्फवारी के बीच भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची श्रीलंका निवासी फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ धाम:  प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस बर्फवारी की परवाह किये बिना भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची।आज अपराह्न अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस हैलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंची‌ मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन से वह अविभूत है‌।आपको बता दें, जैकलीन श्रीलंका की रहने वाली हैं, बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ALSO READ:  UK : बनकोट समेत अन्य गावों के ग्रामीणों की मांग बागेश्वर जिले में शामिल करें ये गाँव

श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेत्री का स्वागत किया।मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने फिल्म अभिनेत्री को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद तथा रूद्राक्ष माला भेंट की।इस अवसर पर प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी,पुष्कर रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  ऋषिकेश में महाशिवरात्रि व महायज्ञ को लेकर संत समिति की बैठक,  अतिक्रमण व शुल्क पर जताया कड़ा विरोध

Related Articles

हिन्दी English