श्री हीत देवता मंदिर नव निर्माण एवं सौंदर्यकरण प्रारंभ

ख़बर शेयर करें -
देवप्रयाग :  देव समिति मालगड़ी के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि ग्राम सभा मालगड़ी के अंतर्गत तीन पंचायती मंदिरों के नवनिर्माण के बाद आज प्राचीन श्री हीत देवता मंदिर का नवनिर्माण एवं सौंदर्यकरण पूरे विधि विधान के साथ पूजा के बाद प्रारंभ हो गया है। सबसे पहले 2015 में श्री घंटाकर्ण देवता के मंदिर का सौंदर्यकरण किया गया, 2018 में श्री चंद्रणाग देवता के मंदिर का निर्माण किया गया, 2021 में श्री बिनसर देवता मंदिर निर्माण के बाद अब 2024 में श्री हित देवता के मंदिर का नवनिर्माण एवं सौंदर्यकरण समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि मंदिरों के नवनिर्माण में ग्राम विकास समिति चंडीगढ़-मालगड़ी एवं देव समिति देहरादून-मालगड़ी का विशेष योगदान रहा है। हमारा उद्देश्य देव संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के साथ हमारी प्राचीन परंपराओं को अपनी नई पीढ़ी से रूबरू कराना है। इस अवसर पर श्री हीत देवता के पशवा प्रेम सिंह असवाल, घंटाकर्ण देवता के पशवा मदन सिंह असवाल, चंद्रणाग देवता के पशवा प्रहलाद सिंह पवार, बिनसर देवता के पशवा अरविंद रावत, अनिल असवाल, सुरेंद्र असवाल, सोहन सिंह असवाल, उमेद सिंह असवाल, सुनील मेवाड़, कमल सिंह असवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English