श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति की बैठक हुई, ९ फ़रवरी को होगा भव्य आयोजन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति की एक आवश्यक बैठक मंदिर परिसर में आहूत की गई. जिसमे आगामी 9 फ़रवरी को मंदिर स्थापना महापर्व वार्षिक उत्सव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया.नगर की आस्था के केंद्र श्री दुर्गा के इस पावन मंदिर को इस वर्ष सैंतालीस वर्ष होंगे..इस हेतु विभिन्न अनुष्ठान मंदिर में आयोजित होंगे.
इस वर्ष आयोजित विशाल भगवती जागरण में राज कुमार सहगल जालंधर वाले माँ का गुणगान करेंगे. कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जायेगा. मंदिर जाने वाले मार्गो की विशेष पुष्प सज्जा की जाएगी. स्वर्ण रजत आभूषणों से माँ भागवती का दिव्य श्रृंगार किया जायेगा. १० फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जायेगा.कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संचार माध्यमों द्वारा किया जाएगा.बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा महामंत्री पंडित ज्योति शर्मा चंद्र बजाज अनिल मेहरा गुलशन गाबा पंकज चावला रमन नारंग चंद्र विरमानी अरुण भूटानी अनिल विरमानी चंद्र भाटिया मौजूद रहे.
ALSO READ:  UK :दूल्हा बाजार में दिन दहाड़े युवती की धारधार हथियार से हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English