बागेश्वर : कांग्रेस को झटका, चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : (हिमाँशु गढ़िया) जनपद बागेश्वर के आरक्षित 47 सीट के उपचुनाव के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास पहुचे देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर सभी बड़े नेताओं से की मुलाकात। उसके बाद देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ली. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पाला बदलने वाले नेताओं के चेहरे सामने आने लगे हैं। वही कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने और कांग्रेस पार्टी के द्वारा आप के पूर्व प्रत्यासी को टिकट देने की चर्चा के बीच रंजीत दास ने अब कांग्रेस को बढ़ा झटका दिया है। रंजित दास की जनता के बीच खास तौर पर युवाओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है, जो आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के लिए बढ़ा झटका है।दास ने 2022 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था.

ALSO READ:  मुनि की रेती : ढालवाला में “स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला” का आयोजन

इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सीट विधानसभा सदस्य व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की मृत्यु के बाद रिक्त घोषित की गई थी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। 21 अगस्त को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद 5 सितंबर को मतदान व 8 सितंबर को मतगणना होगी।

ALSO READ:  लेक फेस्टिवल में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलग-अलग अंदाज

Related Articles

हिन्दी English