काशीपुर की शायरा बानो ने CM से मुलाकात कर प्रदेश में यूसीसी लागू करने पर आभार व्यक्त किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर की शायरा बानो ने मुलाकात कर प्रदेश में यूसीसी लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शायरा बानो ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से राज्य में महिलाओं को बराबरी के अधिकार मिलेंगे। उन्होंने कहा यूसीसी लागू होने से राज्य में महिलाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा यूसीसी समाज में समानता स्थापित करेगा, जिससे देश और राज्य को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
ALSO READ:  श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में  शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत  ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को बच्चों के बीच बैठकर सुना

Related Articles

हिन्दी English