यूपी : भीषण ठंड में जरूरतमंदों के द्वार पहुँचा जन कल्याण संस्थान..लोगों ने कहा पुनीत कार्य करने वालों से इंसान ही नही बल्कि भगवान भी होते हैं खुश..

समाजसेवा व जनसेवा की ये मुहिम लगातार रहेगी जारी : ज्योति सिंह

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सेवा और जरूरत मंदों की मदद की भावना लिए जन कल्याण संस्थान परिवार की मुहिम लगातार जारी है,पड़ रही भीषण ठंड में एक बार फिर जन कल्याण संस्थान की टीम ने जरूरतमंदों के द्वार पहुँचकर नेक काम किया है,जन कल्याण संस्थान की अध्यक्षा ज्योति सिंह की अगुवाई में उनकी पूरी टीम अंगनाकोल स्थित एक ईंट भट्ठे पर पहुँचकर काम कर रहे मजदूरों व उनके परिवारों को इस भीषण ठंड में गर्म व ऊनी कपड़े बाँटे, समय पर अपनी जरूरत के सामान व कपड़े मिलने से श्रमिकों व उनके बच्चों की आंखों में खुशी की झलक दिखते बन रही थी।अपनी जरूरत पर जरूरत के सामान मिलने से खुश एक श्रमिक ने बताया कि इस तरह के पुण्य कार्य करने वालों से इंसान ही नही बल्कि भगवान भी खुश रहते हैं,संस्था के लोग बहुत ही पुनीत कार्य कर रहे हैं,जिस कार्य को करने से किसी गरीब,जरूरत मंद की जरूरत पूरी हो उससे बड़ा पुनीत कार्य और कोई हो ही नही सकता।संस्था की अध्यक्षा ज्योति सिंह व रुचि राय ने बताया कि हमारी संस्था में पहले लोगों के निस्प्रयोज कपड़े इकट्ठा किये जाते हैं फिर उसको हम व्यवस्थित करते हैं,और समय समय पर हमारी टीम ऐसे ही जरूरतमंदों के पास पहुँचती है और मदद व सेवा भाव से कपड़ों को उन सब के परिवारों में वितरित कराए जाते हैं,इससे कपड़ों की भी कद्र होती है और जरूरतमंदों की जरूरत भी पूरी होती है,इस तरह के बहुत से सामाजिक कार्य हमारी संस्था द्वारा समय समय पर किये जाते रहते हैं,हम सब लोगों के बीच खुशियाँ बिखेरने का एक छोटा सा प्रयास करने की पहल की सोच लिए हुए कार्य करते हैं। हम जनपद वासियों से अपील करते हैं कि हमारी इस मुहिम का आप ही हिस्सा बनें,जरूरतमंदों की मदद करें।कपड़ा वितरण कार्यक्रम में ज्योति सिंह,प्रदीप सिंह,रुचि राय,सुधा सिंह,सुषमा वर्मा,मंजीत कौर, पूनम गुप्ता,प्रियंका तिवारी व प्रशांत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

हिन्दी English