ऋषिकेश : खदरी में चोटिल हाथी द्वारा फसल क्षतिग्रस्त की सूचना को लेकर वनविभाग के उच्चाधिकारियों ने लिया संज्ञान

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश रेंज का गश्तीदल पार्क के गश्तीदल के साथ संपर्क बनाए हुए है
  • फिलहाल चोटिल हाथी राजा जी  पार्क की गोहरी रेंज में है।पार्क की सुरक्षा टीम चोटिल हाथी पर निगरानी बनाए हुए है
ऋषिकेश :  ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में चोटिल हाथी द्वारा फसल क्षतिग्रस्त की सूचना को लेकर वनविभाग के उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार शर्मा के निर्देशन पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल सिंह रावत एवं वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा अपनी सुरक्षा टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे।उन्होंने न केवल चोटिल हाथी की लोकेशन ट्रेस कर उसकी हालत की जानकारी ली,बल्कि साथ ही किसानों की क्षतिग्रस्त फसल का भी जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि फिलहाल चोटिल हाथी राजा जी  पार्क की गोहरी रेंज में है।पार्क की सुरक्षा टीम चोटिल हाथी पर निगरानी बनाए हुए है। ऋषिकेश रेंज का गश्तीदल पार्क के गश्तीदल के साथ संपर्क बनाए हुए है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ऋषिकेश ने कहा कि यदि रिजर्व फॉरेस्ट से कोई भी वन्यजीव किसानों की फसल तक पहुंचता है तो रात्रि गश्तदल किसानों की सुरक्षा के साथ ही फसल सुरक्षा को रात्रि गश्त अवश्य करें।चूंकि यह फायर सीजन है इस लिए वन क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध की सूचना पर तुरंत संज्ञान लेवें।स्थानीय किसानों से वन्यजीव आमद की सूचना एवं संपर्क बनाए रखें।स्थानीय निवासी पर्यावरण विद एवं वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने कहा कि किसानों को चाहिए कि वे रात्रि गश्त के समय खेतों में बिना प्रकाश व्यवस्था के न जाएं।साथ ही रात को हाथी को भगाते समय सफेद रंग के वस्त्र न पहनें। हाथी सफेद और लाल रंग पर हमलावर हो उठता है।खेतों वन्यजीवों की सूचना नजदीकी वन विभाग चौकी को देवे बिना सुरक्षा के चोटिल हाथी हमलावर होकर जान लेवा हो सकता है।खेतों में हाथी के मल को जलाकर धुंआ करने से भी वन्यजीव खेतों की ओर नहीं आते हैं।अपनी सुरक्षा के लिए समूह बनाकर ही खेत रखवाली में जाएं।सोमवार को वन विभाग के निरीक्षण दल में उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल रावत,वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश जीएस धमान्दा,अनुभाग अधिकारी अवतार सिंह रावत,वन दरोगा प्रकाश चन्द्र अंथवाल, जितेन्द्र रावत,कमल सिंह राजपूत,अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। 
ALSO READ:  नैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदन

Related Articles

हिन्दी English