ऋषिकेश : वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा  गंगा भोगपुर मल्ला  में छात्र छात्राओं का  प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम  का हुआ  आयोजन 

Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति मल्ला भोगपुर की शानदार पहल समाज में 
  • वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सक्रिय सदस्य रहे दिवंगत सदस्य स्व. दिलावर सिंह रावत को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया
  • अपने अध्यापन कार्य के दौरान कर्तव्य की प्रति समर्पित व सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली दो अध्यापिकाएं रेखा शर्मा  और सुनीता नेगी  भी  हुई सम्मानित 
ऋषिकेश :  वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति गंगाभोगपुर मल्ला  के आयोजन पर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का सम्मान किया गया।समारोह में यमकेश्वर विकास खण्ड अन्तर्गत विभिन्न राजकीय हाई स्कूलों व इंटर कालेजों के पाँच प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।
रविवार को यमकेश्वर विकास खण्ड अन्तर्गत गंगाभोगपुर मल्ला में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति गंगाभोगपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया ।  प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन गंगाभोगपुर मल्ला की ग्राम प्रधान बबीता नेगी व वरिष्ठ नागरिक जगदीश प्रसाद रणाकोटी ने विद्या की देवी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रधान बबीता नेगी ने कहा कि उत्तराखण्ड के पहाड़ी व सुदूर क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।  उनकी प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए उनको मार्गदर्शन व भौतिक सुविधाओं की जरूरत है। सम्मानित होने वालों में यमकेश्वर ब्लॉक टॉप करने वाली राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तल्ला बणास की प्रियंका बिष्ट पुत्री दीपक बिष्ट हाई स्कूल में 93. % अंक प्राप्त,   राजकीय इंटर कॉलेज गंगाभोगपुर की छात्रा ऋतु पुत्री रमेश चन्द्र हाई स्कूल में 89.2% अंक,  गंगाभोगपुर इंटर कालेज के ही इन्टर में सुशील पुत्र उमाशंकर 83.2% अंक, राइका किमसार से आदित्य नेगी पुत्र दिलावर सिंह हाई स्कूल में 78.2%अंक, राईका किमसार से समीक्षा पुत्री संजय कुमार इन्टर में 82.6% अंक,  राजकीय हाई स्कूल अमोला से मोनिका पुत्री महेशानन्द हाई स्कूल 72.8% शामिल हैं। सभी प्रतिभावान मेधावीयों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
दो अध्यापिकाएं  भी हुई सम्मनित-
अपने अध्यापन कार्य के दौरान कर्तव्य की प्रति समर्पित व सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारकोट की प्रधानाध्यापिका रेखा शर्मा व सहायक अध्यापिका  सुनीता नेगी को भी समर्पण भाव से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में कल्याण समिति के सक्रिय सदस्य रहे दिवंगत सदस्य स्व. दिलावर सिंह रावत को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष  जगदीश प्रसाद रणकोटी ने की तथा संचालन बलवीर सिंह रावत ने की। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह रावत, पूरण चन्द कुकरेती, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति गंगाभोगपुर के सचिव अर्जुन सिंह नेगी, कल्याण सिंह भंडारी, तेज तर्रार  उपप्रधान अनिल नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान महेश्वरी देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमा देवी, गोपाल अधिकारी, डीएस रावत, दिगंबर धामंदा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English