नहीं रहे भाजपा के बरिष्ठ नेता प्रभात झा, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गुरुग्राम : भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है. उन्हूने गुरुग्राम में  मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस.
मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार  सुबह तड़के दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा था। एमपी के सीएम और मंत्रियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

ALSO READ:  UK : दिनेश चंद 'मास्टर' ने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा संगठन से स्वैच्छिक सेवानिवृत लेने का किया ऐलान

मेदांता से पहले उनको एमपी के राजधानी भोपाल स्थित बंसल अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जिसके दो दिन बाद झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में लाया गया। प्रभात झा पेशे से एक पत्रकार थे। बाद में वह राजनीति में आ गए। भाजपा में कई पदों पर रहे। वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी नियुक्त हुए थे, पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे। 67 वर्षीय झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार ग्वालियर या पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में होगा।

ALSO READ:  UK :कांग्रेस ने कोटद्वार में पर्वतीय अंबेडकर” के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा  की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दे कर उन्हें याद किया

Related Articles

हिन्दी English