SVM ऋषिकेश में लोक नृत्य की प्रस्तुति का चयन अखिल भारतीय स्तर के लिए

Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज आवास विकास ऋषिकेश की सांस्कृतिक दल ने क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, नगर एवं प्रांत का नाम गौरवान्वित किया
ऋषिकेश :  सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज आवास विकास ऋषिकेश की सांस्कृतिक टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन  प्रधानाचार्य उमाकांत पंत के कुशल मार्गदर्शन में सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज आवास विकास ऋषिकेश की सांस्कृतिक दल ने क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, नगर एवं प्रांत का नाम गौरवान्वित किया। इस सफलता के साथ ही विद्यालय ने अखिल भारतीय स्तर तक पहुँच बनाकर उत्तराखंड प्रांत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव अर्जित किया।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री  डोमेश्वर साहू, प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह, संभाग निरीक्षक  नत्थी लाल बंगवाल एवं सांस्कृतिक प्रांत प्रमुख  लोकेंद्र अंथवाल  सहित अनेक क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।      टीम प्रभारी आरती बडोनी तथा पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। यह सफलता छात्र-छात्राओं की मेहनत, अनुशासन, संस्कार एवं सामूहिक एकता का प्रत्यक्ष परिणाम है। इस पर पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय परिसर में विवेकानंद विद्या मंदिर मुनस्यारी के प्रधानाचार्य  नवीन चंद्र शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, नंदा बल्लभ भट्ट, रणजीत सिंह बसेड़ा, हरगोविंद द्विवेदी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य  उमाकांत पंत  ने सभी को अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की लोक नृत्य टीम आगामी 5, 6 व 7 नवम्बर 2025 को सीतामणी, बिहार में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग करेगी।
      साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए तथा एम्स ऋषिकेश के आयुष विभाग के द्वारा स्वयं सेवियों के लिए कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 80 स्वयं सेवियों की जांच की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी  रामगोपाल रतूड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय योजना है। जिसके द्वारा सामाजिक उत्थान, और सामाजिक परिवर्तन के प्रति राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा निरंतर प्रयास होते हैं। और स्वयं से पहले आप के मूल मंत्र के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यावरण कार्यक्रम होते हैं।     इस अवसर पर डा0 ख्याति गुप्ता, डा0 श्वेता मिश्रा, डा0 मृणालिनी, सुषमा, विकास, सन्दीप, प्रियंका, वाइस प्रिंसिपल नागेन्द्र पोखरियाल, गृह परीक्षा प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना, अनिल भंडारी, वीरेन्द्र कंसवाल, मनोरमा शर्मा, रविन्द्र सिंह परमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

हिन्दी English