ऋषिकेश : पटाखों की दुकानों को लेकर SDM के साथ ब्यापारियों की बैठक, जानिए ये हुआ फैसला

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  दीपावली पर्व पर बाजार में लगने वाले पटाखों के संदर्भ में आज व्यापार मंडल ऋषिकेश की एक बैठक उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपजिलाधिकारी  योगेश मेहरा के साथ संपन्न हुई।

बैठक में उपजिलाधिकारी  योगेश मेहरा  ने कहा कि प्रशासन इस बार कुछ खुले स्थान चिन्हित कर उन स्थानों पर पटाखों के दुकान लगाने के लाइसेन्स निर्गत करेगा। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि प्रशासन की व्यवस्था अपने स्तर पर उचित है किन्तु नगर के बाहरी जगह पर पटाखे लगाने व्यापारियों का अहित होगा। मिश्र ने इन स्थानों के अतिरिक्त भी नगर के भीतर दुकानें लगाने की बात की ,कहा कि व्यापारी सदा से अपनी व आमजन कि सुरक्षा को लेकर सचेत रहता है तथा मानकों के अनुरूप ही कार्य करता है। मिश्र ने पुरानी व्यवस्था के अनुरूप मानकों को ध्यान रखते हुए लाइसेन्स निर्गत करने की बात की।

ALSO READ:  गुजरात में नवाजे गए ऋषिकेश निवासी पर्यावरणविद डॉ विनोद जुगलान

इस पर उपजिलाधिकारी  मेहरा  ने कहा कि चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त भी नगर के भीतर भी नियमानुसार लाइसेन्स जारी किये जाएंगे।इस अवसर पर राजपाल ठाकुर ,पवन शर्मा ,विवेक वर्मा, कोतवाल  के आर पाण्डेय तथा समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : मुनि की रेती ढालवाला की महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह में शिरकत की

Related Articles

हिन्दी English