देहरादून :पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर नवमी की शुभकामनाएं दी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर नवमी की शुभकामनाएं दी| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा वार्ता हुई|

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी को दी श्रद्धांजलि

इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में प्रारंभ की गई हिमालय दर्शन हेली सेवा के लिए पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त किया| इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता की| वहीं कण्वाश्रम का विकास और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर भी बातचीत हुई|

ALSO READ:  UK: जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण

Related Articles

हिन्दी English