ऋषिकेश:पहले IDPL घर में फिर सुमन विहार गली नंबर 9 में घुसा सांभर, वन विभाग की टीम ने दिया सेफ पैसेज

ऋषिकेश: हिरण के परिवार से सम्बद्ध रखने वाला सांभर पहले IDPL में सरकारी आवास में घुसा, फिर उसके बाद सुमन विहार गली नंबर 9 में घुस गया। वहां से वन विभाग की टीम ने दिया उसको सेफ पैसेज।
शनिवार को ऋषिकेश क्षेत्र के IDPL में जहां पर सरकारी आवास बने हैं वहां एक आवास के अंदर घुस गया सांभर। भागते भागते वहां से निकला तो फिर सुमन विहार गली नंबर 9 में घुस गया। आबादी क्षेत्र में घुसने से वहां लोगों में हड़कंप मच गया। भारतीय जनता पार्टी वीरभद्र मंडल की महामंत्री पुनीता भंडारी ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। उन्हीं के घर के आगे खाली प्लॉट में सांभर घुसा हुआ था।बताया जा रहा है कि आईडीपीएल के जंगलों से यह सीधे पहले सरकारी क्वार्टर के अंदर फिर घनी आबादी वाले सुमन विहार में घुसा।
सुमन विहार गली नंबर 9 में खाली प्लॉट में जाकर बैठ गया। लेकिन आसपास लोगों ने तस्वीरें कैद करते हुए उसको देखते रहे। इस दौरान वह काफी विचलित दिखा।वन कर्मी लोगों से संयम बरतने और दूर रहने के लिए कहते रहे। पुनीता भंडारी द्वारा वन विभाग को सूचित करने के बाद वन कर्मियों में ईश्वर सिंह, कमल सिंह राजपूत, भोला,राज बहादुर समेत कई वन कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एडवांस टीम बुलाने के लिए सूचना दी रेंजर समेत अपने आला अधिकारियों को। लेकिन इस दौरान वहां पर एक बंदर के आने से सांभर डिस्टर्ब हो गया। उसके बाद सांभर ने छलांग लगा दी गली से भागते हुए मेन रोड की तरफ।भागते- भागते जैसे ही आईडीपीएल सिटी गेट के पास पहुंचा सामने से ई-रिक्शा आ रही थी।
ई रिक्शा चालक के कान के पास सांभर का सींग लगा जिससे वह घायल हो गया।गनीमत रही रिक्शा पलटा नहीं। गनीमत रही रिक्शा के अंदर फंसा नहीं। सांभर आईडीपीएल की तरफ भाग गया। वन कर्मी पीछे पीछे दौड़े लेकिन हाथ नहीं आया। वही वन कर्मियों ने आबादी क्षेत्र से निकलने के बाद राहत की सांस ली।



