सैल्यूट तिरंगा यात्रा का स्वागत करने पहुंचे मंत्री बहुगुणा, सांसद व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और त्रिवेन्द्र सिंह रावत

ख़बर शेयर करें -
  • रायवाला में  सैल्यूट तिरंगा की टीम में देश के 29 राज्यों व नेपाल से डीजी नेपाल, थाईलैंड से विकास अरोड़ा शामिल हुए हैं
  • रैली का नेतृत्व सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा व महामंत्री सचिदानन्द पोखरियाल ने किया
  • प्रदेश के काबिना मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट तथा हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया
  • अतिथियों द्वारा 25 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया
  • महेंद्र भट्ट ने  रायवाला में खेल मैदान के सौंदर्यीकरण  लिए सांसद निधि से 10  लाख रूपए देने की घोषणा की
ऋषिकेश : रायवाला में सैल्यूट तिरंगा संस्था के आयोजित दिल्ली से उत्तराखण्ड तिरंगा यात्रा के रायवाला पहुँचने पर ग्राम सभा रायवाला के खेल मैदान में पहुँचने पर प्रदेश के काबिना मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट तथा हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।इस दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा की देश की आन बान व शान तिरंगा है। ऐसी यात्राओं के आयोजनों से नागरिकों में देश प्रेम की भावना बढ़ती है। दूसरे वक्ता हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वृक्षारोपण व स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि  गाँव स्वच्छ होगा तो समाज स्वच्छ होगा तभी देश स्वच्छ होगा। स्वच्छता की शुरुवात गावों से ही करनी होगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने तिरंगा यात्रा का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए कहा कि  सैल्यूट तिरंगा संगठन देश को जोड़ने का काम कार रहा है। आगामी दिनों में इस यात्रा को देवप्रयाग तक पहुँचाने कि आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं की माँग पर रायवाला में खेल मैदान के सौंदर्यीकरण  लिए सांसद निधि से दस लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा 25 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सचिदानन्द पोखरियाल शर्मा ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा की टीम में देश के 29 राज्यों व नेपाल से डीजी नेपाल, थाईलैंड से विकास अरोड़ा शामिल हुए हैं। रैली का नेतृत्व सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा व महामंत्री सचिदानन्द पोखरियाल ने किया। इस दौरान भारत माता मन्दिर के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, कपिल स्वामी, राम स्वामी, रवि चिकारा, रायवाला के ग्राम प्रधान सागर गिरी, गोहरीमाफी के प्रधान रोहित नौटियाल, संजय पोखरियाल, किसन नेगी, धर्मेन्द्र ग्वाड़ी, अम्बालाल पटेल, अनूप सिन्हा, संजय सिंह, रुपेन्द्र चौधरी, नन्दन झा, महेश जाखड़, लक्ष्मी गुरुंग, बबीता रावत, गीता देवी, अंजना त्यागी, सुनीता शर्मा, पायल झा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English