ऋषिकेश : स्वामी आत्मानंद जी महाराज प्रेमी (मलरिया वाले) के 43वें निर्रवाण दिवस पर भावपूर्ण श्रधान्जली अर्पित की गयी संत महात्माओं द्वारा
- उन्हें मलेरिया वाले बाबा के नाम से जाने जाते थे :डॉ साक्षी महाराज
- चार पुत्रों को उन्होंने जन्म दिया, चारों को संत बनाया : डॉ साक्षी महाराज
- ४३वां निर्वाण दिवस मनाया गया ऋषिकेश में श्री भगवान् भवन में
- संतों का ब्राह्मणों का स्वागत करता हूँ आज इस अवसर पर : डॉ साक्षी महाराज
- स्वामी आत्मानंद जी महाराज प्रेमी (मलरिया वाले) महान संत थे, उनका दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए : द्वाराचार्य श्री विभूषित श्रीमद् जगद्गुरु श्री स्वामी योगानन्दाचार्य स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज
- ऐसे महापुरुष कम ही जन्म लेते हैं, आज की युवा पीढ़ी को ऐसे संतों के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहिए -रवि प्रपन्नाचार्य महाराज
- वर्तमान में हम महाराजश्री के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं, उन्ही का आशीर्वाद से हम आज सेवा कर पा रहे हैं : स्वामी आलोक हरि

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) रेलवे रोड स्थित श्री भगवान भवन में बुधवार को स्वामी आत्मानंद महाराज के ४३वें निर्वाण दिवस पर उनको भावपूर्ण श्रधान्जली दी गयी. संत महात्माओं, भक्तों को ह्रदय से याद किया. इस दौरान उनके पुत्र आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी साक्षी जी महाराज, सांसद, उन्नाव (उत्तर प्रदेश) की मौजूदगी में श्रधान्जली दी गयी. सैकड़ों भिक्षु भी पहुंचे, उनके लिए भी भंडारा का आयोजन किया गया था.
इस दौरान साक्षी महाराज ने कहा, “परम पूज्य प्रातः स्मरणीय श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ ब्रह्मलीन वीतराग तपोनिष्ठ परमहंस परिव्राजकांचार्य श्री स्वामी आत्मानंद जी महाराज प्रेमी मलरिया वाले मेरे परम पूज्य पिता श्री के 43 में निर्रवाण दिवस पर श्री भगवान भवन रेलवे रोड ऋषिकेश उत्तराखंड में आयोजित ब्रह्मभोज साधु ब्राह्मणों के भोज में सेव करके आनंद अनुभूति हुई सभी पधार हुए संत महापुरुष ब्राह्मणों का हृदय से अभिनंदन स्वागत सम्मान करता हूं..”

इस अवसर पर ‘नेशनल वाणी’ हिंदी से बात करते हुए , उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से देश, और दोनों राज्यों को गति मिल रही है. दिल्ली से उनकी चरणों में अर्पण श्रधान्जली देने आया हूँ. संत परंपरा, सनातन परंपरा में, वीर विक्रम्दित्या के बाद और देवी अहिल्याबाई के बाद पहला कोई नेता ऐसा देश में राजगद्दी पर बैठा हुआ है…… जो सनातन की बात करता है..जो विकास के साथ विरासत की बात करता है…पहली बार लग रहा है हिन्दुस्तान में हिन्दू रह रहे हैं. विश्व भर में मोदी जी के कारण हिंदुस्तान का सम्मान बढ़ा है. कुछ लोग २०४७ तक देश में गजवा ए हिन्द की बात करते थे, उसी डेट को आजादी के १०० वर्ष बाद २०४७ तक मोदी जी ने विकसित भारत, विश्व का गुरु बनाने का संकल्प लिया है भारत को. यह संभव हुआ है संत महापुरुषों की कृपा से, अखिल भारतीय संत समिति नहीं होती , अयोध्या राम मंदिर आन्दोलन न होता, सब साधू महात्मा एकमंच आ कर भाजपा को आशीर्वाद न देते, तो आज योगी मुख्यमंत्री नहीं होते , मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते…योगी मोदी पद पर नहीं होते तो अटक से कटक तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो भगवा लहरा है वह नहीं लहरा पाता. संत महात्माओं का आशीर्वाद मोदी जी योगी जी है. इसी तरह आशीर्वाद बना रहेगा. गंगा मैया की कृपा बने रहे. निश्चित ही हमारा भारत विश्व गुरु बनेगा.

हरिद्वार में होने अगले वर्ष कुम्भ पर बोले साक्षी महाराज-
आगामी हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ को लेकर कहा, सहयोग से सब जगह भाजपा की सरकार है, संयोग से उज्जैन, हरिद्वार, नासिक सब जगह तैयारी हो रही हैं. ऐसे ही पुष्कर सिंह धामी जो संतों के भक्त हैं. उन्हूने संतों का सम्मान बढ़ाया है….वे अच्छा काम कार रहे हैं. ऐसा राज्य उत्तराखंड है जहाँ, चार धाम हैं…. यह ऐसा प्रदेश है. वे मालिक हैं यहाँ पर. कुम्भ ऐतिहासिक हो ऐसी में कामना है.
सनातन पर हमले करने वालों पर बोले, विपक्ष पर किया हमला –
जो यह कहते थे अयोध्या में पर नहीं मार सकता है….कश्मीर से 370 नहीं हटा सकते हैं, वे आज खामोश हैं. पूरा विपक्ष लोकसभा में बहस करने को तैयार नहीं है. उनके पास कोई मुद्दा बचा नहीं है. मोदी जी केवल भाजपा के प्रधानमंत्री नहीं है, वे तो पूरे भारत के प्रधानमंत्री हैं. विपक्ष के कर्म ही हैं ऐसे हैं..आने वाले चुनाव में जितना विपक्ष है इतना भी रह जाए और कहीं इससे भी आधा न रह जाए….मुझे शक हैं….उत्तर प्रदेश में योगी मॉडल आज देश में चर्चित है…लोग मांग करते हैं उस मॉडल को अपनाने की अब …मोदी जी का योगी जी का रहना पुष्कर सिंह धामी का रहना जरुरी है..कहीं ये आस्तीन के सांप बिल से निकल कर नहीं आ जाए, देश हिन्दू राष्ट्र के रास्ते पर चल पड़ा है. २०४७ तक देश विकसित राष्ट्र बनना है यह बड़ी बात है.
मुख्यमंत्री योगी की विदेश यात्रा, निवेश, उन्नाव में विकास पर बोले साक्षी महाराज-
मुख्यमंत्री योगी के हाल के विदेश दौरे पर बोले, मैं देख रहा था अभी, २० हजार करोड़ के MoU साइन हुए हैं. उत्तर प्रदेश कभी उलटा प्रदेश कहा जाता था, पत्रकारों पर हमले होते थे, साम्प्रयादायिक दंगे होते थे, कोई निवेशक एक पैसे का निवेश करने को तैयार नहीं था…जिनका निवेश थाबेच के भाग रहे थे. डबल इंजन किस सरकार चल रही है. उन्नाव में कई योजनायें आ रही हैं. हमारे यहाँ ढाई हजार करोड़ की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी हिंदुस्तान की वह बनायी गयी है. क्यूंकि कानपुर लखनऊ के बीच में जगह बची नहीं है, उन्नाव में जगह है. उत्तर प्रदेश में निवेशक बहुत दूर दूर से आ रहे हैं. योगी जी निवेश ला रहे हैं उत्तर प्रदेश में इसलिए योगी जी धन्यवाद और बधाई….इस दौरान द्वाराचार्य श्री विभूषित श्रीमद् जगद्गुरु श्री स्वामी योगानन्दाचार्य स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज , महंत रवि प्रपन्नाचार्य, स्वामी आलोक हरि, गणेश दास महाराज, छोटन दास महाराज, सर्वेश्वर दास, राम बालक नाथ, हरी गिरी महाराज, महावीर दास महाराज, प्रमोद दास महाराज, करुणा शरण दास महाराज, गीता भवन से भानु मित्र शर्मा व सैकड़ों भक्त, साधू संत मौजूद रहे.



