सहारनपुर :10 ग्राम प्रधानों ने भाजपा का दामन थामा, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने पार्टी की सदस्यता दिलाई

सहारनपुर :बेहट तहसील के विकासखंड मुजफ्फराबाद के अनुसूचित जाति के नौ ग्राम प्रधानों सहित 10 ग्राम प्रधानों ने भाजपा का आज दामन थाम लिया. राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
शुक्रवार को गांव पटलोकर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आज ब्लॉक मुज्जफराबाद क्षेत्र के नौ अनुसूचित जाति व मुस्लिम समुदाय के एक ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल हुए हैं. एस सी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरुण चोपड़ा के नेतृत्व में पठलोकर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार, भाकरोड़ के ग्राम प्रधान बबलू कुमार, चुहड़पुर कलां के ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार, अब्दुल्लापुर के ग्राम प्रधान मांगेराम, मुजफ्फरपुर के ग्राम प्रधान कंवरपाल, कोठड़ी बहलोलपुर के ग्राम प्रधान कंवरपाल, नागल माफी के ग्राम प्रधान लालचंद, भोगपुर के ग्राम प्रधान अरविंद, भैंसराऊ के ग्राम प्रधान सतीश कुमार व जलालिया के ग्राम प्रधान अब्दुल मालिक ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान पर भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी देवव्रत त्यागी, जिला महामंत्री वीरेंद्र पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, साहब सिंह पुंडीर, संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी आदि मौजूद रहे।