ऋषिकेश : परमार्थ निकेतन की साध्वी भगवती सरस्वती को भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एरिक एम. गार्सेटी ने किया आमंत्रित

ख़बर शेयर करें -
  • मिशन प्रमुख निवास, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कांसुलर मामलों के मंत्री-परामर्शदाता रसेल जे. ब्राउन ने भी किया सहभाग
  • परमार्थ निकेतन गंगा आरती और अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभाग हेतु किया आमंत्रित
  • हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा और सद्साहित्य किया भेंट

ऋषिकेश।  30 सितम्बर। परमार्थ निकेतन की साध्वी भगवती सरस्वती जी को संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एरिक एम गार्सेटी ने मिशन प्रमुख निवास, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया।

इस अवसर पर कांसुलर मामलों के मंत्री- परामर्शदाता रसेल जे ब्राउन भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका के राजदूत के तौर पर नामांकित किया था। लॉस एंजिलिस, अमेरिका के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी के साथ साध्वी भगवती सरस्वती जी ने लाॅस एंजिलिस की अपनी स्मृतियों को साझा करते हुये भारत की अपनी 26 वर्षो की अद्भुत यात्रा, विरासत और ऐतिहासिक आध्यात्मिक उपलब्धियों को साझा किया। भारत और अमेरिका के बीच मजबूत कारोबारी और रक्षा संबंधों की वजह से राजदूत की भूमिका अप्रत्याशित और अद्भुत है।

ALSO READ:  केदारनाथ : हेलीकाप्टर हादसे में BKTC ने भी खोया अपना कर्मचारी, विक्रम रावत समेत सातों को दी श्रद्धांजलि

साध्वी भगवती सरस्वती  ने कहा कि भारत आध्यात्मिक रूप से सदैव से ही एक महाशक्ति था और वर्तमान में भी है परन्तु आज के दौर में उभरती हुई वैश्विक महाशक्ति के रूप में भारत की भूमिका अद्भुत है। वर्तमान में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय साझेदारी में कोविड-19 से मुकाबला, महामारी के बाद आर्थिक पुनरुद्धार, जलवायु संकट व सतत् विकास, महत्त्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियाँ, शिक्षा, प्रवासी समुदाय और रक्षा एवं सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर अद्भुत कार्य किये हैं और यह यात्रा आगे भी जारी है।

ALSO READ:  ऋषिकेश कांग्रेस ने हवाई जहाज दुर्घटना मारे गए लोगों को श्रधान्जली दी तो इंदिरा हृदयेश को भी किया याद

साध्वी जी ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारत-अमेरिका संबंधों का विस्तार और गहनता अद्भुत और अपूर्व है और इस साझेदारी के प्रेरक तत्वों में राजदूत एरिक एम. गार्सेटी अभूतपूर्व वृद्धि कर रहे हैं। साध्वी  ने कहा कि भारत और अमेरिका के मध्य उत्कृष्ट संबंधों को बनाये रखने हेतु राजदूत एरिक एम. गार्सेटी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज के आशीर्वाद के साथ हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा और परमार्थ निकेतन का सद्साहित्य भेंट कर परमार्थ निकेतन गंगा आरती और अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभाग हेतु उन्हें ऋषिकेश आमंत्रित किया।

Related Articles

हिन्दी English