रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दो दिवसीय भारत दौरे पर, PM मोदी खुद लेने पहुंचे एअरपोर्ट

Ad
ख़बर शेयर करें -
नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर बृहस्पतिवार शाम नई दिल्ली पहुंचे।   पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति की पालम हवाई अड्डे पर अगवानी की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के लिए प्रोटोकोल तोडा.  पुतिन के सम्मान में हवाई अड्डे पर संगीत और नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी के साथ एक कार में सवार होकर निकल गए। यूक्रेन युद्ध के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति पुतिन आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। इसके बाद पुतिन पीएम मोदी के आवास पर आयोजित एक निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे। दोनों देशों को इस दौर से काफी उम्मीद है. भारत को परमाणु पनडुब्बी मिलने की बात कही गयी है.

Related Articles

हिन्दी English