रुद्रपुर : भाजपा बना रही महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी, मुख्यमंत्री धामी महिलाओं का बढ़ा रहे सम्मान : भावना मेहरा



रुद्रपुर : भाजपा ने आर्थिक व सामाजिक रूप से महिलाओ को सशक्त व स्वावलंबी बनाने का कार्य किया है. यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा का. नगर के भाजपा कार्यालय में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में पहुची महामंत्री ने इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की.

यहां जिलाध्यक्ष बिमला मुंडेला सहित कार्यकर्ताओ ने शॉल व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. अपने संबोधन में बोलते हुवे महामंत्री ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है. जिससे महिलाओं को न केवल रोजगार उपलब्ध होगा बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर भी बनेंगी. उन्हने कहा कि राज्य सरकार महिला समूहों को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध करा रही है. वही केंद्र की मोदी सरकार भी महिअओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनायें संचालित कर रही है. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राजनैतिक रूप से महिलओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है. जिससे महिलाओं को विधायी भूमिका में भी उचित प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिमला मुंडेला ने कहा भाजपा में ही महिलाओं का उचित सम्मान है. कार्यक्रम में दायित्वधारी उत्तम दत्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, सहित महिला मोर्चा जिला प्रभारी सतीश गोयल, उपाध्यक्ष राजेश तिवाड़ी, कुमाऊ सह-संयोजक शैली फुटेला, पूनम अग्रवाल, रेन जुनेजा, जिला महामंत्री स्वाति शर्मा, मण्डल अध्यक्ष माही सकलानी, अनिता जयाला, गरिमा मिश्रा एवं विभिन्न समूहों से लखपति दीदी उपस्थित रही।