रुदप्रयाग: मैक्स बोलेरो के ऊपर बोल्डर गिरा, २ की मौत ३ घायल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रुद्रप्रयाग:  सोमवार को   प्रातःकाल जनपद रुद्रप्रयाग के मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में एक मैक्स बोलेरो वाहन ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 11 सवारियां थीं। इस दर्दनाक हादसे में 2 व्यक्तियों का दुःखद निधन हो गया, जबकि 3 अन्य व्यक्ति घायल हुए।सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। घायलों को सुरक्षित निकालकर तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया गया।
ALSO READ:  पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी की पहल, जनसहभागिता से आकार लेगा भविष्य का बजट, संवाद, सहयोग, सुझाव और सहभागिता उत्तराखण्ड की ताकत

Related Articles

हिन्दी English