ऋषिकेश : पर्यटन के नाम पर बढती अपसंस्कृति पर आक्रोश में आरआरपी, सीएम को भेजा ज्ञापन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आज राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) के कार्यकर्ताओं ने पर्यटन के नाम पर बढ रही अपसंस्कृति पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) के महानगर संयोजक उपेंद्र सकलानी ने बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन के नाम पर अपसंस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसकी जिम्मेदार सीधे तौर पर सरकार ही है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक सदस्य गुलाब सिंह ने कहा कि ऋषिकेश योग नगरी धर्मनगरी में एम्स के नजदीक लिक्वर मार्ट तथा बार का संचालन किया जा रहा है। यह बेहद आपत्तिजनक है। यदि इस तरह के आपत्तिजनक संचालन रोके नहीं जाएंगे तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

बलबीर नेगी ने कहा कि मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट में स्थानीय लोगों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है यहां तक की प्रति व्यक्ति ₹200 एंट्री फीस ली जा रही है, जो बेहद आपत्तिजनक है। इसका संचालन कर रही निजी कंपनी द्वारा हिमालय दर्शन हेली सेवा भी बंद है। इसके अलावा पार्किंग भी बेहद महंगी है।

ALSO READ:  UK: CM धामी ने माता की चौकी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की नेत्री मनोरमा चमोली ने कहा कि टिहरी भागीरथी और भिलंगना के संगम पर बनी झील के बोट पर नॉनवेज पकवान बनाए जा रहे हैं और मल मूत्र को भी गंगा भी विसर्जित किया जा रहा है। कई बार आपत्ति के बावजूद इस पर रोक नहीं लगी है। जबकि आधुनिक रेलवे की तर्ज पर इसका उचित निस्तारण किया जा सकता है। दरबान नैथानी ने प्रदेश में बढ़ रही ड्रग्स पार्टी, रेव पार्टी पर चिंता व्यक्त की और कहा कि प्रदेश में ड्रग्स पार्टी, रेव पार्टी और क्लब तथा स्पा के माध्यम से आपराधिक घटनाओं में भी बेहद तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

ALSO READ:  UK :(VIDEO) चाकू-छुरी वाला प्यार ! आपसी विवाद के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू से वार कर किया घायल

भरत सिंह राणा ने मांग की है कि ज्ञापन में बताई गई समस्त शिकायतों का संज्ञान लेकर तत्काल इन पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाए, अन्यथा इस अपसंस्कृति पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इस दौरान बलबीर नेगी,गुलाब सिंह रावत,दरबान नैथानी, भरत सिंह राणा,गंगा प्रसाद,महावीर सिंह कुमाई,विकास भट्ट,प्रदीप उनियाल,मनोरमा चमोली,अनीता कोटियाल, कुशुम जोशी,शिवानी नौटियाल, ऊषा नेगी,कमला राणा,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English