यूपी : पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर चारू निगम के निर्देशन में चलाया जा रहा  सड़क सुरक्षा माह अभियान

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सुलतानपुर पुलिस ने हेलमेट जागरुकता अभियान चलाकर जनता को किया जागरुक
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा सघनअभियान चलाया गया,अभियान का मुख्य उद्देश्य घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम जनमानस को जाम की समस्या से निजात दिलाना था।आपको बता दें यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित यात्रा करने का संकल्प दिलाया गया। पुलिस द्वारा समझाया गया कि हेलमेट न केवल कानूनी अनिवार्यता है,बल्कि यह स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजन को हेलमेट पहनने के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। सुलतानपुर पुलिस आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
ALSO READ:  यूपी : पुलवामा कांड की 7वीं बरसी पर सुल्तानपुर जिले में हुआ रक्तदान.. 40 शहीदों की याद में 30 राष्ट्रवादियों ने ब्लड किया डोनेट

Related Articles

हिन्दी English