कानपुर : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी 26 की मौत कई घायल, पीएम ने जताया शोक
कानपुर : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी। खःबर लिखे जाने तक 26 की मौत की सूचना थी।कई लोगों के घायल होने की सूचना।घटना से मचा हड़कम्प सूचना पर पहुँची पुलिस,प्रशासन अजर स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हैं।
सभी लोग चंद्रिका देवी मंदिर उन्नाव से दर्शन कर वापस जा रहे थे गाँव कोरथा। घायलों को भेजा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।साढ कस्बे के गौशाला के पास की घटना है।
घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। वहीं, कानपुर हादसे पर सपा नेता अखिलेश यादव ने दुख जताया है। अखिलेश यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।बोले सरकार संज्ञान लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए। मांग की है मृतक के परिजनों 50-50 लाख की मदद दे सरकार घायलों को 5-5 लाख का मुआवजा दे सरकार। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।
सड़क हादसे में कई लोगों की मौत पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने क अधिकारियों को निर्देश दिए है।