ऋषिकेश के हॉकी खिलाड़ी अंकुर गुप्ता का उत्तराखंड राज्य टीम में एक बार फिर से हुआ चयन


- ऋषिकेश के छोटे ध्यानचंद हॉकी खिलाड़ी अंकुर गुप्ता का 42वे सब जूनियर बालक राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य टीम मे एक बार फिर से हुआ चयन
ऋषिकेश : 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक शिवाजी स्टेडियम नई दिल्ली मे आयोजित होने वाली 42वी सब जूनियर बालक राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता मे ऋषिकेश क्षेत्र के उदीयमान हॉकी खिलाड़ी अंकुर गुप्ता का उत्तराखंड राज्य टीम मे एक बार फिर से चयन हुआ है।आपको अवगत करा दे कि अंकुर गुप्ता पिछले कुछ वर्षों से लगातार उत्तराखंड राज्य टीम से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रहा है।इस खिलाड़ी की हॉकी स्किल को देखते हुए कुछ लोग प्यार से छोटा ध्यानचंद कह कर बुलाते हैं।
अंकुर खेल के साथ साथ अपने पिता और बड़े भाई के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के लिए भी कार्य करता है। उसके इस कार्य के लिए नगर निगम ऋषिकेश ने उसे युवा स्वच्छता एंबेसडर बनाया ताकि वह युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल बन सके।अंकुर की इस प्रतिभा को देखकर कई संस्थाएं उसे सम्मानित कर चुकी है। अभी हाल ही मे उत्तराखंड राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने भी अंकुर को उसके हॉकी पर अपने ऑटोग्राफ देकर भी प्रोत्साहित किया था।