बरेली में ऋषिकेश के पर्यावरणविद विनोद जुगलान “देवभूमि पर्यावरण रक्षक सम्मान” से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -
बरेली/ऋषिकेश : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड के प्रान्त पर्यावरण संयोजक अंतर्राष्ट्रीय जलवायु कार्यवाही नेतृत्वकारी सम्मान से सम्मानित पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने एक बार पुनः देवभूमि एवं योग नगरी का नाम रोशन किया। बीते दिवस उन्हें उत्तरायणी महोत्सव बरेली में उत्तरायणी जन कल्याण समिति बरेली द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय मेला में बतौर अतिथि आमंत्रित कर देवभूमि पर्यावरण रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व लोकसभा सदस्य एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व राज्य पाल ने कहा कि यदि हम विकास की बात करें तो  राज्य स्थापना के बाद लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति जागरूकता लाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है जो उत्तराखण्ड ही नहीं देश के लिए भी शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को लोकभाषाओं का ज्ञान अवश्य दें।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त पर्यावरणविद डॉ विनोद जुगलान ने कहा कि  प्रकृति और संस्कृति का संरक्षण जरूरी है।लोक पर्व महोत्सव और मेला आयोजन हमारी संस्कृति के संवाहक हैं। संस्कृति और प्रकृति बचेगी तो हमारी युवा पीढ़ी को इसका लाभ समृद्ध होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवा लेखक ललित शौर्य ने अभिनन्दन पत्र पढ़ते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर बरेली विधायक राघवेन्द्र शर्मा, महापौर उमेश गौतम,मेला समिति के अध्यक्ष अमित पंत, मेला प्रभारी चन्दन सिंह नेगी, महेश जोशी, प्रकाश जोशी, कमलेश सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। तीन दिवस तक चले इस मेले में गढ़वाली कुमाऊनी जौनसारी कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से  उपस्थिति को देर शाम तक शमां बांधे रखा।कार्यक्रम का संचालन ललित शौर्य ने किया।

Related Articles

हिन्दी English