ऋषिकेश : युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला, भगवान के नाम पर राजनीती करने का लगाया आरोप 

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : शनिवार को युवा कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका, आरोप है भगवान के नाम पर राजनीती कर रहे हैं भाजपाई.  शनिवार को कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा व जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति के नेतृत्नेव में यह पुतला फूंका गया. इनका आरोप है  जिस प्रकार लगातार भाजपा श्री राम/भगवान के नाम से अपनी राजनीतिक रोटी सेखने का काम कर रही है, ठीक उसी प्रकार ऋषिकेश भाजपा के  नेताओं द्वारा नेपाली फार्म पर बने विष्णु जी के चित्र पर अपनी पार्टी का नाम/सिम्बल लिखा गया जो की निंदनीय है. इससे  पूर्व में भी हाइवे के बोर्डो पर भी अपने नेताओं के होडिंग लगाने का काम किया गया है. हम इसका पुरजोर विरोध करते है।
छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा ने कहा कि रामजी के नाम पर राजनीति करने वाले व अपने आप को बहुत बड़े सनातनी कहने वाले भाजपा के नेता कुंभ मेले में करोड़ों रुपयों की लागत से हुए सौंदर्यीकरण कर बनाए गए भगवान विष्णु जी के चित्र  के ऊपर भाजपा के नाम की दीवार लेखन कर रहे हैं क्या यही सनातन धर्म का काम है इनके लिए श्री राम सिर्फ चुनाव प्रचार का साधन है।इस मौके पर गौरव विक्की राणा पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस ,इमरान सैफी प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस कपिल सारस्वत, देव बोरा, हिमांशु कश्यप, ध्रुव गुप्ता, गौरव जोशी, रवि बिष्ट, फारूक, कार्तिक, गौरव यादव ,अभय वर्मा, अखिल गुलियाल ,वसीम ,सौरव राणा, लक्की रावत, अभिषेक वशिष्ठ,  संदीप प्रजापति ,ऋषभ चौहान, अमित राणा आदि मौजूद थे

Related Articles

हिन्दी English