ऋषिकेश :यात्रा का हुआ आगाज…गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के अंतर्गत कलश यात्रा निकली गोमुख के लिए

२४ जून से ३० जून तक चलेगी यात्रा, ऋषिकेश से गोमुख फिर वापसी होगी

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  श्री रामायण प्रचार समिति संस्कार योगशाला के तत्वाधान में  गंगा स्वच्छता  गोमुख संकल्प यात्रा का शुभारंभ मंगलवार सुबह  किया गया. यात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण और गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा. मंगलवार को श्री भरत मंदिर में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया. गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प  यात्रा का  शुभारंभ भरत मंदिर के पीठाधीश्वर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने हृषिकेश नारायण भगवान् भरत  महाराज की पूजा अर्चना कर ऋषि कुमारों  के  द्वारा वेद मंत्रों की ध्वनि  के साथ यात्रा को केसरिया झंडी दिखाकर किया गया. आपको बता दें, यह 17 वीं यात्रा है. जिसे महंत रवि प्रपन्न्चार्य महाराज लगातार वर्ष भर मेहनत के बाद हर वर्ष आयोजित करते हैं.
पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष ने भरत मंदिर के  पीठाधीश्वर महंत वत्सल  प्रपन्नाचार्य महाराज को  पुष्पहार शाल  ओढाकर  सभी जा रहे साधकों ने मिलकर उन पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया. भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने कहा कि इस प्रकार जन चेतना अभियान के द्वारा मां गंगा के पावन जल की महत्ता को लोगों को बताया जाएगा.  गंगा की दिव्यता पवित्रता एवं अमृता का वर्णन किया.  गंगाजल जन्म से लेकर मृत्यु तक के संस्कारों को पावन  बनाता  है.  गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि यह यात्रा उत्तरकाशी, गंगोत्री,गोमुख, तपोवन से होती हुई पुन: वापसी करेगी. इस बीच पढ़ने वाले पड़ाव में पूजा अर्चना के साथ पौधारोपण किया जाएगा.  जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरुक भी किया जाएगा.  साथ ही कपड़े के थैलों के माध्यम से लोगों को “पॉलिथीन करो दूर,   थैला रखेंगे जरूर”  अभियान से  जोड़ा जाएगा.   ऋषिकेश से गोमुख तक सभी को कपड़े के थैले निशुल्क दिए जाएंगे. इस अवसर पर यात्रा में जाने वाले गंगा स्वच्छता के प्रहरी हैं  उनके नाम हैं–
१.महंत  रवि प्रपन्नाचार्य महाराज,
2.योगी नवीन जोशी
3.योगी अजय जोशी
4.योगी राजेश नंदा
5.टेनी
6.पिओय
7.रामचंद्र बाबुराव जगताप
8.दिनेश डबराल
9.संजय
10.दीपक भारद्वाज
11.हर्ष वर्धन
12.डॉ संध्या
13.अश्विन
14.श्रीधर
15.आशीष
16.प्रदीप
17.राजीव भंडरी
18.दीपक पुंडीर
उपस्थित जन में  महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज  चंद्रवीर पोखरियाल,  योगी  आशुतोष महाराज, दीप  शर्मा, महंत रामकृपाल दास,  मदन नोटियाल आदि लोग उपस्थित थे.
ALSO READ:  उत्प्रतराखंड के 8 प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों, खेल विश्वविद्यालय हल्द्वानी तथा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य जारी : CM धामी

Related Articles

हिन्दी English