ऋषिकेश : नीलकंठ महादेव मंदिर मार्ग पर खाई में मिला महिला का शव

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड में नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र में खैरखाल के समीप खाई में एक महिला का शव बरामद हुआ है. शव कई दिन पुराना है. ऋषिकेश के पास यह क्षेत्रा पड़ता है वैसे पौड़ी जिले के अंदर आता है. खाई से शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ की मदद ली गई थी.

पुलिस की ओर से फारेंसिक टीम को बुलाया.घटना सोमवार की है. नीलकंठ महादेव मंदिर मार्ग पर खैर खाल में काली कुंड के पास सोमवार की सुबह खाई से बदबू आने पर स्थानीय नागरिकों ने नीलकंठ चौकी प्रभारी दिनेश कुमार को इसकी सूचना दी. पुलिस खाई के समीप पहुंची. खाई काफी गहरी होने के कारण पुलिस की टीम खाई में नहीं उतर पाई. लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर को जानकारी दी गई. प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि खाई करीब 50 मीटर गहरी है. दूर से प्रथम दृष्टया यह शव किसी युवती का नजर आ रहा है। शव के ऊपर कपड़े भी महिला के हैं.

ALSO READ:  UK : क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

उन्होंने बताया कि खाई से शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. इसके साथ ही जनपद मुख्यालय से फारेंसिक टीम को भी यहां बुलाया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के एक हाथ में स्टार भी बना हुआ है. मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है.

ALSO READ:  हल्द्वानी : केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Articles

हिन्दी English