ऋषिकेश: गुर्जर प्लाट क्षेत्र की कब फिरेंगे दिन ? जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पहुंची जनता के बीच, समस्या सुनी और सुनाई

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  गुज्जर प्लॉट मंशा देवी वार्ड नं 37 में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को क्षेत्र की सड़क, नाली व पानी की समस्याओं व प्रधानमंत्री को अड़ानी समूह पर कुछ ही वर्षों में करोड़ों की सम्पत्ति अर्जित करने पर चिट्ठी के माध्यम से सवाल किये ।कांग्रेस जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच लगातार अपनी पहुँच बना रहीं हैं इसी कड़ी में जनता की समस्याएं सुनी कांग्रेस नेताओं ने, साथ ही समस्याएं और सरकार पर हमला भी बोला और जनता को राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर जो समस्याएं हैं वह भी भी सुनाई और बताई.

गुरुवार को कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि लगातर पिछले 6 वर्ष से राज्य में भाजपा सरकार व लगातार 16 साल से स्थानीय भाजपा विधायक व मेयर के होने पर भी सड़क नाली व पानी की समस्याओं से अभी भी ऋषिकेश क्षेत्रवासियों को जूझना पड़ रहा है चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले यह भाजपा के नुमाइंदों द्वारा जनता को विश्वास दिलाया जाता है कि सत्ता में होने पर उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा बल्कि विधानसभा ऋषिकेश में इसका उल्टा हो रहा है आखिरकार सरकार जनता द्वारा दिए गए कर का क्या कर रही है। आज की चिट्ठी के माध्यम से प्रधानमंत्री से हमारा यह सवाल है कि क्या गौतम अडानी समूह की संपत्ति जो कि वर्ष 2014 में सिर्फ 800 करोड़ रूपये थी, वर्ष 2019 में 1000 करोड़ थी और वर्ष 2022, में 14000 करोड़ रूपये हो गई है?क्या सार्वजानिक बैंक, LIC प्रोविडेंट फण्ड, पेंशन फण्ड तथा अन्य 5 सार्वजानिक पैसा भी इस कार्य में लगा है। रमोला ने कहा कि सरकार को इसका खामियाजा आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

ALSO READ:  मुनि की रेती :क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 के दूसरे दिन ओपन व विद्यालयों की एकल व समूह गायन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

प्रदेश सचिव मनोज गुसाँई व एडवोकेट सिंहराज पोसवाल ने कहा कि गुर्जर प्लॉट क्षेत्र को ग्रामसभा से नगर निगम में सम्मिलित हुऐ चार वर्ष से अधिक हो गये हैं परन्तु आज भी यहाँ की हालत नाज़ुक बनी है ना तो यहाँ विधायक व मेयर आते हैं नाही पार्षद जबकि तीनों भाजपा के ही लोग हैं यहाँ सड़कों की हालत नागा बरसात में पानी भर जाता है सड़कों में कीचड़ भर जाता है नालियों का पता नहीं और अब गर्मी में पानी की क़िल्लत से यहाँ के लोग परेशान हैं परन्तु कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुध नहीं लेता ।

ALSO READ:  ऋषिकेश नगर निगम की टीमें पहुंची अलग अलग वार्ड में लोगों की समस्या का निराकरण करने

सभा में महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नीलम तिवारी, पूर्व प्रदेश सचिव शैलेन्द्र बिष्ट, व्यापार मण्डल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, संगठन महासचिव दीपक जाटव, सिंगापुर विधानसभा उपाध्यक्ष विकास केवट, साधना सिंह, अनीश अहमद, हाफ़िज़ रिज़वान, मोहन, रोहन सिंह नेगी, सरिता, सावित्री देवी, मकनी देवी, जीनत, सोनी, मोनिका, प्रेमा देवी, प्रमिला, नीतू देवि, संगीता, कुसुम, साधना, मालती देवी, विकास केवट, अंकित, साधना, हर्ष आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English